IND vs SA 3rd ODI Match Timing Today 2025: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच
- Authored by: शिवम अवस्थी
- Updated Dec 6, 2025, 05:00 AM IST
IND vs SA 3rd ODI Match 2025 Timing Today, इंडिया दक्षिण अफ्रीका का मैच आज कितने बजे शुरू होगा? टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है और आज होने वाला सीरीज का तीसरा मैच फाइनल जैसा होगा। जो मुकाबला जीता, वो 2025 की आखिरी वनडे सीरीज अपने नाम कर लेगा। यहां जानेंगे कि भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे मैच कब और कहां आयोजित होगा, इस मैच को आप कब और कहां देख सकते हैं।
आज भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरा व फाइनल वनडे मैच कितने बजे होगा
- इंडिया-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज 2025
- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे आज
- फाइनल वनडे मैच विशाखापट्टनम में होगा
IND vs SA 3rd ODI Match Timing Today: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 ODI मैचों की सीरीज अब अंतिम मोड़ पर आ चुकी है। अब तक दोनों ही मुकाबले हाई-स्कोरिंग मैच रहे जहां पहले मैच में टीम इंडिया को जीत मिली, जबकि दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने 359 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए विदेशी जमीन पर सबसे बड़े टारगेट को हासिल करने का रिकॉर्ड बना दिया। विराट कोहली (Virat Kohli) और रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के शतक भी काम नहीं आए। अब बारी है आज होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे व फाइनल मुकाबले की जहां जीतने वाली टीम को खिताब मिलेगा। भारतीय वनडे टीम की अगुवाई केएल राहुल (KL Rahul) कर रहे हैं। जबकि, दक्षिण अफ्रीकाी टीम की कप्तानी तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) करते दिखेंगे।
इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे व फाइनल वनडे से पहले वनडे क्रिकेट इतिहास में इन दोनों टीमों के आंकड़े जान लेते हैं। दोनों टीमें आज तक 95 वनडे मुकाबलों में आमने-सामने आ चुकी हैं। इन मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 52 बार हराया है। वहीं, भारत ने साउथ अफ्रीका वनडे टीम को 41 वनडे मैचों में मात दी है। इंडिया-साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैच बेनतीजा रहे। इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा सीरीज भारत में आयोजित की जा री है। भारत में अब तक दोनों टीमों के बीच 34 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, इनमें टीम इंडिया को 19 मुकाबलों में विजय हासिल हुई है, वहीं साउथ अफ्रीका वनडे टीम ने भारत में 15 मैचों में भारतीय टीम को शिकस्त दी है।
भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरा व फाइनल वनडे मैच कहां होगा? (IND vs SA 3rd ODI Match Venue)
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला विशाखापट्टनम के ACA-VDCA स्टेडियम में खेला जाएगा।
ब होगा भारत-द.अफ्रीका तीसरा वनडे मैच? (IND vs SA 3rd ODI Match Date)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच शनिवार (6 दिसंबर 2025) को खेला जाएगा।
टीम इंडिया और द.अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा होगा? (IND vs SA 3rd ODI Match Timing)
भारतीय वनडे टीम और दक्षिण अफ्रीकी वनडे टीम के बीच तीसरा व फाइनल वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। वहीं, मुकाबले का टॉस आधा घंटा पहले यानी 1:00 बजे होगा।
भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें (India-South Africa ODI Series Full Squads)
इंडियन क्रिकेट: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर।
दक्षिण अफ्रीकी टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्क्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जॉर्जी, रुबिन हरमन, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, केशव महाराज और मार्को यानसन।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच लाइव कहां देख सकते हैं? (IND vs SA 3rd ODI Match Live Streaming)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। जबकि, इसकी ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे। अंतिम मैच बेहद दिलचस्प होने वाला है जिसको देखने के लिए दर्शक उत्सुक रहेंगे।