IND vs SA Aaj ka Toss kaun Jeeta: भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम (India vs South Africa) के बीच आज पहला टेस्ट मैच (IND vs SA 1st Test) खेला जा रहा है। कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर सभी फैंस की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि डब्ल्यूटीसी खिताब (WTC) की विजेता टीम दक्षिण अफ्रीका चैंपियन बनने के बाद पहली बार भारतीय जमीन पर टीम इंडिया को चुनौती देने उतरी है। दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम की कमान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) के हाथों में है। जबकि भारतीय टेस्ट टीम की अगुवाई युवा कप्तान शुभमन गिल कर रहे हैं। यहां आप जानिए कि इस मैच का टॉस कौन जीता और किसने क्या फैसला किया है। इसके अलावा प्लेइंग-11 भी जानिए।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला पहला टेस्ट मैच कोलकाता में हो रहा है और कोलकाता में टॉस के नतीजे कितना अहम होते हैं, ये कुछ आंकड़ों से जान लेते हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में आज तक 42 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिनमें मेजबान टीम को 13 मैचों में जीत हासिल हुई है। जबकि नौ मैचों में मेहमान टीम को जीत मिली है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 12 मैचों में जीत हासिल मिल चुकी है। वहीं, बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 10 मुकाबले जीते हैं। कोलकाता के ग्राउंड पर आज तक खेले गए टेस्ट मैचों में बीस मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टॉस का समय? (IND vs SA Toss Time)
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच का टॉस आज सुबह 9:00 बजे होगा। मैच 9:30 बजे शुरू होगा।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टॉस की जगह? (IND vs SA Toss Venue)
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच आज का टेस्ट मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।
भारत-दक्षिण अफ्रीका आज का टॉस किसने जीता? (IND vs SA Who Won The Toss Today)
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। प्लेइंग-11 के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।
पहले टेस्ट में भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11 (IND and SA Playing-XI)
भारतीय प्लेइंग-11: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
दक्षिण अफ्रीकी प्लेइंग-11: एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (सी), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (WK), साइमन हार्मर, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज।
