क्रिकेट

IND vs PAK U-19 Asia Cup 2024 Live Streaming: जानें कब और कहां देख सकेंगे भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

India vs Pakistan U-19 Asia Cup 2024 Live Streaming: दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2024 के पहले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की टक्कर पाकिस्तान से होने वाली है। इस मैच को भारत में आसानी से देख सकते हैं। आइए जानते हैं लाइव स्ट्रीमिंग की सारी जानकारी

Image

भारत और पाकिस्तान अंडर -19 टीम लाइव स्ट्रीमिंग

India vs Pakistan U-19 Asia Cup 2024 Live Streaming Live Telecast in Hindi: भारत अंडर-19 एशिया कप के अपने पहले मैच में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान से भिड़ेगा। भारत को ग्रुप बी में पाकिस्तान के साथ जापान और यूएई के साथ रखा गया है, जबकि गत चैंपियन बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और नेपाल को ग्रुप ए में रखा गया है। अंडर-19 एशिया कप यूएई के दो स्थानों - दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए गतिरोध को देखते हुए यह मैच काफी दिलचस्प होगा। आईसीसी बोर्ड यह तय करने के लिए बैठक करने वाला है कि टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा या पाकिस्तान अपने देश में पूरा आयोजन करेगा। परिणाम जो भी हो, चैंपियंस ट्रॉफी की कहानी निश्चित रूप से कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच अंडर-19 एशिया कप प्रतियोगिता में काफी मसाला जोड़ देगी। आइए जानते मैच को लाइव कहां देख सकते हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप मैच कब खेला जाएगा? (IND U-19 vs PAK U-19 date)

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप 30 नवंबर को खेला जाएगा। मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होगा

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप मैच कहां खेला जाएगा? (IND U-19 vs PAK U-19 Venue)

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप मैच लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (IND U-19 vs PAK U-19 Live Streaming)

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव पर उपलब्ध होगी। पाकिस्तान, नेपाल और अन्य देशों के प्रशंसकों के लिए, लाइव स्ट्रीमिंग एसीसी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article