क्रिकेट

Hardik Pandya, IND vs PAK: हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Sep 2, 2023, 07:19 PM IST

Hardik Pandya, IND vs PAK, Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप 2023 के मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत में रोहित, शुभमन और विराट जैसे दिग्गज सस्ते में आउट हो गए लेकिन ईशान और हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी की। पांड्या ने काफी समय बाद बेहतरीन पारी खेली।

Image

हार्दिक पांड्या

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2023 मुकाबला
  • टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी
  • हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद खेली महत्वपूर्ण पारी

Hardik Pandya against Pakistan, IND vs PAK: एशिया कप 2023 में ग्रुप-ए के सबसे बड़े मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आईं। वनडे विश्व कप 2019 के बाद दोनों टीमें पहली बार वनडे फॉर्मेट में भिड़ रही हैं। आज के मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कैंडी के पालेकल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारत पहले बैटिंग करने उतरी लेकिन उसको शुरुआती चार झटके 66 रन पर लग गए। हालांकि इसके बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) के साथ हार्दिक पांड्या ने धमाल मचाना शुरू किया और सब कुछ पलट गया।

ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के बीच पांचवें विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान ईशान किशन ने 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली लेकिन वो 38वें ओवर में आउट हो गए। इसके बाद भी हार्दिक पांड्या का धमाल नहीं थमा। पांड्या ने धमाकेदार बल्लेबाजी जारी रखी और हर पाकिस्तानी गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया।

पांड्या ने 62 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद उनके खेलने का अंदाज और तेज हो गया। पांड्या ने धमाकेदार पारी खेली और वो 44वें ओवर की पहली गेंद पर शाहीन अफरीदी का शिकार बने। उन्होंने आगा सलमान के हाथों में कैच थमाया और पवेलियन लौटे। पांड्या ने 90 गेंदों में 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

हार्दिक पांड्या ने अपनी इस 87 रनों की पारी में 1 छक्के और 7 चौके जड़े। बेशक वो अपने पहले वनडे शतक तक नहीं पहुंच सके लेकिन शुरुआत में मुश्किल में दिख रही टीम इंडिया को उन्होंने ईशान किशन के साथ मिलकर सम्मानजनक स्थिति में लाकर खड़ा किया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article