क्रिकेट

IND vs NZ 3rd Test Pitch Report: भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs NZ 3rd Test Pitch Report In Hindi Today: भारत और मेहमान टीम न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 30 अक्टूबर को शुरू होगा। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़ें स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को करारा झटका लगा है। न्यूजीलैंड ने दोनों मैच जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत अब जीत हासिल करने उतरेगा। हम यहां आपको बताएंगे तीसरे टेस्ट की पिच रिपोर्ट।

Image

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच
  • वानखेड़ें स्टेडियम में मुकाबला
  • ऐसी रहेगी तीसरे टेस्ट में पिच रिपोर्ट

IND vs NZ 3rd Test Pitch Report In Hindi Today Match: मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच शुक्रवार (1 नवंबर 2024) से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन मुंबई (Mumbai) के वानखेड़ें स्टेडियम (Wankhede Stadium) में किया जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज का पहला और दूसरा टेस्ट मैच बुरी तरह से गंवा दिया है।ऐसे में भारतीय टीम शुक्रवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में किसी भी हालत में जीत दर्ज करके क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी क्योंकि अगर आखिरी टेस्ट कीवी टीम जीती तो भारत ना सिर्फ सीरीज गंवा देगी बल्कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में जाने की उसकी राह थोड़ी मुश्किल होना शुरू हो जाएगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की अगुवाई टॉम लाथम (Tom Latham) कर रहे हैं, जबकि भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) करेंगे। तीसरा टेस्ट मैच आज सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला तीसरा टेस्ट कई मायनों में अहम रहने वाला है। आंकड़ों के नजरिए से देखें तो अब तक टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत ही कीवी टीम पर हावी रहा है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 64 टेस्ट मैच हो चुके हैं जिनमें भारत ने 22 मुकाबले जीते हैं। वहीं न्यूजीलैंड की टीम अब तक भारत को 15 टेस्ट मुकाबलों में हरा चुकी है। दोनों टीमों के बीच 27 मैचों का नतीजा ड्रॉ रहा है। इस सीरीज को शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने आज तक भारतीय जमीन पर सिर्फ दो टेस्ट मैच ही जीते थे, लेकिन बेंगलुरू और पुणे टेस्ट जीतने के बाद भारत में उनका टेस्ट मैच जीतने का आंकड़ा 4 मैच का हो गया है। वहीं टीम इंडिया न्यूजीलैंड को भारत में इससे पहले 17 मुकाबलों में मात देने में सफल रही है। पिछले मैच को देखते हुए एक बार फिर सबकी नजरें न्यूजीलैंड के स्पिनर मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) और ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips), जबकि शतकवीर रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) पर मेहमान टीम एक बार फिर भरोसा करेगी। भारत के लिए दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक बार फिर अहम कड़ी होंगे, जबकि देखना दिलचस्प होगा कि क्या केएल राहुल (KL Rahul) की प्लेइंग-11 में वापसी होती है कि नहीं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs NZ 3rd Test Pitch Report)

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया जाने वाला है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को तेज गेंदबाजों का कहर झेलना पड़ा वहीं दूसरे मुकाबले में टीम को स्पिनर्स ने परेशान कर दिया। ऐसे में तीसरे मैच की पिच कैसी होगी इसे लेकर सभी को उत्सुकता है। रिपोर्ट की माने तो वानखेड़ें में भी एक बार फिर से स्पिन फ्रेंडली पिच देखने को मिल सकती है। स्टेडियम की पिच आम तौर पर लाल मिट्टी की होती है और इसमें शुरुआत में बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। इसके अलावा मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगा स्पिनर्स गेम में आ जाएंगे और घातक साबित होंगे। पिछली बार 2021 में भारत और न्यूजीलैंड इस मैदान पर जब भिड़ीं थी तो न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने एक ही पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था हालांकि वे कीवी टीम को मैच नहीं जीता पाए थे। ऐसे में दोनों ही टीमें एक्सट्रा स्पिनर खिलाने का सोच सकती है।

न्यूजीलैंड और भारत की टेस्ट टीमें (India and New Zealand Test Squads)

न्यूजीलैंड टेस्ट टीमः टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन, मिचेल ब्रेसवेल, रचिन रविंद्र, टॉम ब्लंडेल, ऐजाज पटेल, जैकब डफी, मैट हेनरी, टिम साउदी, विलियम ओ राउरकी, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन और मिचेल सेंटनर।

भारतीय टेस्ट टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article