क्रिकेट

IND vs NAM T20 World Cup Match Timing Today 2026: भारत और नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप मुकाबला, जानिए मैच का समय

IND vs NAM T20 World Cup Match Time Today 2026: आज (12 February 2026) आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना दूसरा मैच खेलने उतरने वाली है। टीम इंडिया का दूसरा मैच विश्व कप में नामीबिया के खिलाफ होना है। यहां जानिए ये मैच कहां खेला जाएगा, कितने बजे शुरू होगा, और क्या कहते हैं आकड़े।

India vs Namibia Match Timing, T20 World Cup Today Match, India ka match kitne baje shuru hoga

आज भारत का मैच कितने बजे से है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • भारत का दूसरा विश्व कप मैच
  • नामीबिया के खिलाफ होगा मुकाबला

IND vs NAM T20 World Cup 2026 Match Timing Today: टी20 विश्व कप 2026 में आज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम अपना दूसरा मैच खेलने जा रही है। सामने होगा अफ्रीकी देश नामीबिया। भारत और नामीबिया (India vs Namibia) मैच पर सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन-कौन इस मैच में मैदान पर उतरने जा रहा है क्योंकि भारत का अगला मैच पाकिस्तान (IND vs PAK) से 15 फरवरी को खेला जाना है और उस मैच से पहले भारतीय टीम अपने किसी बड़े खिलाड़ी को चोटिल करना नहीं चाहती। भारत के खिलाफ नामीबिया क्रिकेट टीम की अगुवाई गेरार्ड इरास्मस (Gerard Erasmus) करेंगे।

भारत और नामीबिया के बीच होने वाले इस मैच से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर ये है कि ओपनर अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं और उनका इस मैच में खेलना मुश्किल है। वहीं, बुमराह भी अपनी तक पूरी तरह फिट नहीं हैं, ऐसी स्थिति में अगर अभिषेक नहीं खेले तो संजू सैमसन (Sanju Samson) मैच में ईशान किशन (Ishan Kishan) के साथ ओपनिंग कर सकते हैं।

कैसे हैं भारत और नामीबिया के आंकड़ेः अब तक भारत और नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप इतिहास में सिर्फ एक ही मैच खेला गया है। वो मैच दुबई में 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था। उस मैच में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 133 रनों का टारगेट रखा था। भारत ने जवाब में केएल राहुल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी द्वारा अर्धशतकीय पारियों के दम पर मैच को सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर 9 विकेट से जीत लिया था।

नामीबिया और मेजबान टीम इंडिया के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मैच किस तारीख को होना है? (IND vs NAM T20 World Cup Match Date)

भारत और नामीबिया की टीमों के बीच T20 विश्व कप 2026 का मैच 12 फरवरी 2026, गुरूवार को खेला जाना है।

भारत और नामीबिया क्रिकेट टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच कहां होने जा रहा है? (IND vs NAM T20 World Cup Match Venue)

भारतीय टीम और नामीबिया टीम के बीच टी20 विश्व कप मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में होने जा रहा है।

इंडिया और नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप मैच आज कितने बजे शुरू होगा? (IND vs NAM Match Time Today)

आज टीम इंडिया और मेहमान नामीबिया टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस 6:30 बजे होगा।

टी20 विश्व कप 2026 में आज होने वाले भारत-नामीबिया मैच को टीवी पर कहां देख सकते हैं? (India vs Namibia T20 World Cup Match TV Telecast Channel)

आज भारत-नामीबिया के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप के मैच को भारत में आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के तमाम चैनलों पर विभिन्न भाषाओं के साथ देख सकेंगे।

भारत-नामीबिया T20 वर्ल्ड कप मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (IND vs NAM T20 World Cup Match Live Streaming)

नामीबिया और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत और नामीबिया की पूरी टीमें (India And Namibia Full Squads For T20 World Cup 2026)

भारतीय टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अरिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज और क्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर।

नामीबिया टी20 टीम: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैक ब्रैसेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग और मैक्स हेंगो।

भारत अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए एक समय लड़खड़ा गया था और कप्तान सूर्यकुमार यादव शानदार अर्धशतकीय पारी ना खेलते तो स्थिति और भी खराब हो सकती थी। हालांकि टीम इंडिया ने वो मैच अंत में जीता और विजयी आगाज किया। अब भारतीय टीम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच से पहले नामीबिया के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article