क्रिकेट

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट चटकाने वाले गेंदबाज वरुण ने बताया कि मैच क्यों हारे, जानिए वजह

IND vs ENG, Varun Chakraborty Statement: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 26 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत की यह पांच टी20 मैचों की सीरीज में पहली हार है। इस मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी कर सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। इसके बाद उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ टीम को क्यों हार मिली?

Image

वरुण चक्रवर्ती और सूर्यकुमार यादव।

Photo : AP

IND vs ENG, Varun Chakraborty Statement: फॉर्म में चल रहे भारतीय स्पिनर वरूण चक्रवर्ती का मानना है कि राजकोट की पिच दूसरी पारी में धीमी हो गई थी जिसका टीम को अनुमान नहीं था और इसी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पराजय का सामना करना पड़ा। मैच में बड़ा स्कोर बनने के अनुमान लगाये जा रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 171 रन बनाये जबकि एक समय उसका स्कोर आठ विकेट पर 127 रन था। भारतीय टीम लक्ष्य से 26 रन पीछे रह गई।

चक्रवर्ती ने कहा,‘मुझे लगा था कि ओस गिरेगी और उसका असर होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं । पिच काफी धीमी हो गई थी और उनके लेग स्पिनरों को काफी मदद मिली । पहली पारी में पिच इतनी धीमी नहीं थी लिहाजा उन्हें फायदा मिला।’ उन्होंने कहा,‘आदिल रशीद एक लीजैंड है और उन्हें पता है कि कैसे गेंदबाजी करनी है । उनका रफ्तार पर नियंत्रण है।’

यह दूसरी बार है कि चक्रवर्ती ने पांच विकेट लिये लेकिन टीम हार गई। चक्रवर्ती ने कहा,‘मैं शिकायत नहीं करूंगा क्योंकि खेल में यह होता है । कई बार मैं पांच विकेट नहीं भी लेता हूं तो हम हार जाते हैं । मैं शिकायत नहीं करूंगा । मेरा काम टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है और मैं वही कर सकता हूं।’

उन्होंने चार ओवर में 46 रन देने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का बचाव करते हुए कहा,‘बिश्नोई बेहतरीन गेंदबाज है । पिछले मैच में मैने 38 रन दिये थे और उसने 27 रन दिये थे। किसी भी मैच में किसी के भी साथ ऐसा हो सकता है। एक मैच के आधार पर राय नहीं बनानी चाहिये। मुझे यकीन है कि वह अगले मैच में शानदार वापसी करेगा।’

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article