भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज में गजब के फॉर्म में है और पहले दो मुकाबले जीतकर 2-0 से आगे है। कोलकाता में उसने इंग्लैंड को 7 विकेट से जबकि दूसरे टी20 मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया था। दोनों ही मुकाबले में भारतीय टीम ने बैटिंग और बॉलिंग में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। पहले मुकाबले में जहां वरुण चक्रवर्ती जीत के हीरो रहे थे तो वहीं दूसरे मुकाबले में तिलक वर्मा ने 72 रन की नाबाद पारी खेलकर रोमांचक जीत दिलाई थी।
दोनों टीम की बैटिंग और बॉलिंग
दोनों टीम की बैटिंग की बात करें तो सबसे बड़ा फर्क टॉप थ्री- बल्लेबाज हैं। भारत के टॉप थ्री में से कोई न कोई लगातार रन बना रहा है जबकि इंग्लैंड की बात करें तो बटलर को छोड़कर बाकी टॉप ऑर्डर के दो बल्लेबाजों ने दोनों ही मुकाबलों में निराश किया है। वहीं गेंदबाजी में भारतीय स्पिन गेंदबाजों का जलवा रहा है तो इंग्लैंड के गेंदबाजों का कुछ खास प्रभाव देखने को नहीं मिला है।
प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव
पहले मैच की तुलना में दूसरे मैच में दोनों टीम दो-दो बदलाव के साथ उतरी थी। भारत को जहां मजबूरन दो बदलाव करने पड़े थे वहीं इंग्लैंड भी दो बदलवा के साथ उतरी थी। विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने डेब्यू किया था तो वहीं ब्रायडन कार्स ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। भारतीय टीम में ध्रुव जुरेल और वाशिंगटन सुंदर की वापसी हुई थी। इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के लिए मोहम्मद शमी का इंतजार बढ़ता जा रहा है। तीसरे टी20 मुकाबले में यह इंतजार खत्म हो सकता है।
IND vs ENG ड्रीम 11 भविष्यवाणी और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
- तिलक वर्मा - बल्लेबाज
- संजू सैमसन - विकेटकीपर
- वरुण चक्रवर्ती - गेंदबाज
- जोस बटलर - विकेटकीपर
- ब्रायडन कार्स - गेंदबाज
- जैमी स्मिथ - विकेटकीपर
उप-कप्तान- संजू सैमसन
भारत-इंग्लैंड फैंटेसी टिप्स
| खिलाड़ी | फैंटेसी प्वाइंट | अब तक के आंकड़े |
|---|---|---|
| वरुण चक्रवर्ती | 173 | 2 मैचों में 5 विकेट |
| अभिषेक शर्मा | 170 | 2 मैचों में 91 रन |
| जोस बटलर | 159 | 2 मैचों में 113 रन |
| ब्राइडन कार्स | 149 | 1 मैच में 3 विकेट |
| तिलक वर्मा | 142 | 2 मैचों में 91 रन |
भारत-इंग्लैंड टी20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन टीम
भारत और इंग्लैंड मैच के ड्रीम इलेवन टीम की बात करें तो इसमें इनफॉर्म खिलाड़ी को चुना जाना चाहिए। ज्यादातर ऑलराउंडर को ड्रीम इलेवन में शामिल करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो आपको ज्यादा से ज्यादा विनिंग प्वाइंट दिलवा सकते हैं।
विकेटकीपर- संजू सैमसन
बल्लेबाज- संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, जोस बटलर और फिल सॉल्ट
ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, ब्रायडन कार्स,
गेंदबाज- अर्शदीप सिंह, जोफ्रा आर्चर, वरुण चक्रवर्ती
कप्तान- वरुण चक्रवर्ती
उप-कप्तान- जोस बटलर
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (IND Plyaing11 Prediction Today Match)
-संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन (ENG Plyaing11 Prediction Today Match)- बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड
राजकोट में पिछले 5 टी20 मैचों के स्कोरकार्ड और नतीजे
| तारीख | टीमें | स्कोरकार्ड | नतीजे |
| 10 अक्टूबर 2013 | भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच | ऑस्ट्रेलिया- 201/7, भारत- 202/4 (19.4 ओवर) | भारत 6 विकेट से जीता |
| 4 नवंबर 2017 | भारत-न्यूजीलैंड मैच | न्यूजीलैंड- 196/2, भारत- 156/7 | न्यूजीलैंड 40 रन से जीता |
| 7 नवंबर 2019 | भारत-बांग्लादेश मैच | बांग्लादेश- 153/6, भारत- 154/2 (15.4 ओवर) | भारत 8 विकेट से जीता |
| 17 जून 2022 | भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच | भारत- 169/6, दक्षिण अफ्रीका- 87 ऑलआउट (16.5 ओवर) | भारत 82 रन से जीता |
| 7 जनवरी 2023 | भारत-श्रीलंका मैच | भारत- 228/5, श्रीलंका- 137 ऑलआउट (16.4 ओवर) | भारत 91 रन से जीता |
