क्रिकेट

IND vs ENG 3rd T20 Live Score Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड का तीसरा टी20 मैच का सीधा लाइव प्रसारण, देखें आज के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

India vs England 3rd T20 Match Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस सीरीज के मेजबान टीम इंडिया को सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए हरहाल में जीतना होगा। आइए जानते हैं कि मैच को भारत में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

Image

जानिए कब और कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे T20 की Live Streaming। (फोटो- BCCI X)

Photo : Twitter

IND vs ENG 3rd T20 Match Live Score Streaming, India vs England Match Live TV Telecast Channel in India: भारत और इंग्लैंड के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और रोमांचक मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। इस मुकाबले में मेजबान टीम इंडिया की नजर लगातार तीसरी जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। वहीं, दूसरी ओर मेहमान टीम इंग्लैंड की नजर सीरीज में पहली जीत पर होगी और टीम इंडिया को सीरीज पर कब्जा करने से रोकने की कोशिश होगी। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 43 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की थी। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की थी। इसी तरह टीम ने दूसरे मुकाबले में भी इंग्लैंड को 4 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट से हराया और सीरीज में बढ़त को बरकरार रखा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

राजकोट में पिछले 5 टी20 मैचों के स्कोरकार्ड और नतीजे (Last 5 T20 Matches Scorecard And Results At Rajkot)

तारीख टीमें स्कोरकार्ड नतीजे
10 अक्टूबर 2013भारत-ऑस्ट्रेलिया मैचऑस्ट्रेलिया- 201/7, भारत- 202/4 (19.4 ओवर)भारत 6 विकेट से जीता
4 नवंबर 2017भारत-न्यूजीलैंड मैचन्यूजीलैंड- 196/2, भारत- 156/7न्यूजीलैंड 40 रन से जीता
7 नवंबर 2019भारत-बांग्लादेश मैचबांग्लादेश- 153/6, भारत- 154/2 (15.4 ओवर)भारत 8 विकेट से जीता
17 जून 2022भारत-दक्षिण अफ्रीका मैचभारत- 169/6, दक्षिण अफ्रीका- 87 ऑलआउट (16.5 ओवर)भारत 82 रन से जीता
7 जनवरी 2023भारत-श्रीलंका मैचभारत- 228/5, श्रीलंका- 137 ऑलआउट (16.4 ओवर)भारत 91 रन से जीता
दोनों टीम की बैटिंग और बॉलिंग (IND Vs ENG 3rd T20 Match Today)

दोनों टीम की बैटिंग की बात करें तो सबसे बड़ा फर्क टॉप थ्री- बल्लेबाज हैं। भारत के टॉप थ्री में से कोई न कोई लगातार रन बना रहा है जबकि इंग्लैंड की बात करें तो बटलर को छोड़कर बाकी टॉप ऑर्डर के दो बल्लेबाजों ने दोनों ही मुकाबलों में निराश किया है। वहीं गेंदबाजी में भारतीय स्पिन गेंदबाजों का जलवा रहा है तो इंग्लैंड के गेंदबाजों का कुछ खास प्रभाव देखने को नहीं मिला है।

भारत बनाम इंग्लैंड 3rd T20I मैच की जानकारी

तारीख: मंगलवार, 28 जनवरी 2025

समय: शाम 7:00 बजे (IST)

स्थान: निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट, भारत

प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स 1 HD/SD (कमेंट्री अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध। कन्नड़ में कमेंट्री केवल स्टार स्पोर्ट्स 1 SD पर उपलब्ध है।)

स्ट्रीमिंग: डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट

भारत और इंग्लैंड टीमों का स्क्वॉड (IND vs ENG 3rd T20 Squads)

भारत का स्क्वॉड (India Squad)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल।

इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squad)

जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, मार्क वुड।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब से खेला जाएगा (India vs England 3rd T20 Match Date)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मंगलवार (28 जनवरी 2025) को खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India vs England 3rd T20 Match Venue)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Saurashtra Cricket Association Stadium, Rajkot) में खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India vs England 3rd T20 Match Time)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम को 7:00 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले यानि 6:30 बजे होगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs England 3rd T20 Match On Tv)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 सीरीज को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs England 3rd T20 Match Live Streaming)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article