क्रिकेट

IND vs BAN 3rd T20 LIVE Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा मुकाबला आज, जानिए यह मुकाबला कब, कहां और कितने बजे से होगा शुरू

India vs Bangladesh 3rd T20 Match Live telecast Online: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (12 अक्टूबर 2024) को खेला जाएगा। मेजबान टीम भारत ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। अब सीरीज क्लीन स्वीप करने उतरेगी। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज
  • भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 आज
  • हैदराबाद में खेला जाएगा मुकाबला

IND vs BAN, India vs Bangladesh 3rd T20 Match Live telecast Online: सूर्या की युवा बिग्रेड टीम एक बार फिर रोमांचक मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम इंडिया से ज्यादा महत्वपूर्ण बांग्लादेश के लिए हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 49 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 86 रन से पटखनी दी थी और सीरीज भी अपने नाम किया था। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजर सीरीज क्लीन स्वीप करने पर है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में नीतीश रेड्डी और रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा किया था और गेंदबाजी में नीतीश रेड्डी और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाकर टीम को 135 रन पर रोक दिया था।

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब से खेला जाएगा (India vs Bangladesh 3rd T20 Match Date)

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला शनिवार (12 अक्टूबर 2024) को खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India vs Bangladesh 3rd T20 Match Venue)

महिला भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India vs Bangladesh 3rd T20 Match Time)

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार 7.00 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 6.30 PM बजे होगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs Bangladesh 3rd T20 Match On Tv)

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का भारत में स्पोर्ट्स-18 चैनल पर प्रसारण किया जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs Bangladesh 3rd T20 Match Live Streaming)

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article