क्रिकेट

IND vs BAN: बांग्लादेश टेस्ट मुकाबले के लिए चेन्नई पहुंचे रोहित-कोहली, देखें वीडियो

IND vs BAN, India vs Bangladesh Test Match: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होगा। इस मुकाबले के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली चेन्नई पहुंच चुके हैं।

Image

एयरपोर्ट से बाहर निकले हुए रोहित शर्मा। (फोटो- PTI Video Screengrab)

IND vs BAN, India vs Bangladesh Test Match, Rohit Sharma and Virat Kohli in Chennai: भारत और बांग्लादेश टेस्ट मुकाबले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर को चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत सुबह 9.30 बजे से होगी। रोहित की कप्तानी वाली टीम इंडिया करीब 43 दिन बाद मैदान पर वापसी करेगी। बांग्लादेश मुकाबले से पहले टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ उतरी थी, जहां टीम को अपने आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच, शुक्रवार को टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट मुकाबले के लिए चेन्नई पहुंच चुके हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ लगी हुई थी।

वायरल हो रहा है वीडियो

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली अलग-अलग टाइम पर एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों खिलाड़ियों के लिए स्वागत के लिए फैंस एयरपोर्ट पर खड़े थे। कोहली और रोहित अपने अंदर में एयरपोर्ट से बाहर निकले। हालांकि, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों खिलाड़ी बाहर आए। लेकिन अब दोनों खिलाड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

12वीं जीत के लिए उतरेगी टीम इंडिया

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया विजयी रथ पर सवार है। टीम इंडिया की नजर 12वीं जीत पर है। भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक कुल 13 टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें से 11 में भारतीय टीम विजयी रही है और दो मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं, बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है।

पहले बांग्लादेश टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

भारत टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन कुमेर दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा , जेकर अली, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद।
Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article