क्रिकेट

IND vs BAN Live Streaming: जानिए कब और कहां खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला

IND vs BAN, India vs Bangladesh 1st Test Match Live Streaming Online: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से शुरू होगा। जानिए इस रोमांचक मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 19 सितंबर से खेला जाएगा। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

IND vs BAN, India vs Bangladesh 1st Test Match Live Streaming Online: भारत और बांग्लादेश की टीम लंबे समय बाद आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से शुरू होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया उतरेगी, जबकि नजमुल हुसैन शान्तो की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम उतरेगी। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बाद आखिरी मुकाबला दिसंबर 2022 खेला गया था। इस मुकाबले में भारत को 3 विकेट से जीत मिली थी। वहीं, भारत और बांग्लादेश के बीच रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भारत विजयी रथ पर सवार है। टीम को कुल 11 मुकबलों में जीत मिली है। इसके अलावा भारत और बांग्लादेश के बीच 2007 में और 2015 में ड्रॉ मुकाबला खेला गया था। वहीं, बांग्लादेश टीम के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम ने पिछले दिनों पाकिस्तान को पटखनी देकर पहली बार सीरीज पर कब्जा जमाया था। भारतीय खिलाड़ियों को बांग्लादेश टीम के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए।

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कब से खेला जाएगा (India vs Bangladesh 1st Test Match Date)

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला गुरुवार (19 सितंबर 2024) से खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India vs Bangladesh 1st Test Match Venue)

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India vs Bangladesh 1st Test Match Time)

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस सुबह 9.00 बजे होगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मुकाबले टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs Bangladesh 1st Test Match On Tv)

भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मुकाबले का भारत में स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs Bangladesh 1st Test Match Live Streaming)

भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article