क्रिकेट

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के इन दो खिलाड़ियों से निपटो और जीत लो सीरीज

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 21, 2023, 04:05 PM IST

Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीम के पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। टीम इंडिया को इस मैच में कुछ खास रणनीतियों के साथ उतरना होगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

Image

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

Photo : Twitter

Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और दोनों टीम के पास इस सीरीज को अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। एक तरह जहां टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह भारत में अपने वनडे सीरीज के जीत के सिलसिले को बरकरार रखे तो वहीं वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया, भारत को भारत में हराकर बाकी टीमों को एक बड़ा संदेश देना चाहेगी।

फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। वानखेड़े में खेले गए पहले मुकाबले मे टीम इंडिया ने 5 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि विशाखापट्टनम वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से टीम इंडिया को करारी मात दी थी।

स्टार्क से रहना होगा सावधान

भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो इस वनडे सीरीज के दोनों मैच में उसने निराश किया है। अब तक हुए दोनों मैच में लेफ्ट हैंड गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी, भारतीय बल्लेबाजों के लिए पहेली बनी हुई है। तीसरे मैच में टीम इंडिया को इस पहली से पार पाना होगा। स्टार्क ने पहले मैच में 3 तो दूसरे मैच में 5 विकेट लेकर टीम इंडिया के टॉप-ऑर्डर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया था। ऐसे में टीम को उनके खिलाफ खास तैयारी के साथ उतरना होगा।

मिचेल मार्श से रहना होगा सावधान

दूसरे मैच में जिस पिच पर मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से संघर्ष कर रहे थे उसी मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिचेल मार्श ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसको देखते हुए तीसरे मैच में वह भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ा थ्रेट साबित होंगे।

दूसरे मैच में मार्श की 36 गेंद में 66 रन की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 118 रन का लक्ष्य केवल 11 ओवर में हासिल कर लिया था। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और इतने ही छक्के लगाए थे। मार्श और हेड की जोड़ी ने टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी और सिराज के खिलाफ लगभग 10 की इकोनॉमी से रन बनाए थे।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article