क्रिकेट

IND vs AUS: डेब्यू में अर्धशतक लगाने वाले कोंस्टास के पिता का खुलासा, एक छोटी से गलती ने बेटे को बना दिया स्टार

Sam Konstas In IND vs AUS 4th TEST: ऑस्ट्रेलिया के लिए मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू करने वाले सैम कोंस्टास ने शानदार अर्धशतक के साथ करियर का आगाज किया। कोंस्टास को भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करने में भी कोई परेशानी नहीं हुई जिसके लिए उनके पिता को श्रेय दिया जा सकता है जिन्होंने बचपन में ट्रेनिंग के दौरान एक छोटी सी गलती कर दी थी।

Image

सैम कोंस्टास (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट मैच
  • सैम कोंस्टास ने पहले ही मैच में लगाया अर्धशतक
  • सैम के पिता ने बेटे से जुड़ा बड़ा खुलासा किया

Sam Konstas In IND vs AUS 4th Test: सैम कोंस्टास को भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करने में कोई परेशानी नहीं हुई जिसके लिए उनके पिता को श्रेय दिया जा सकता है जिन्होंने बचपन में ट्रेनिंग के दौरान एक छोटी सी गलती कर दी थी।

कोंस्टास ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया जिसकी चर्चा लंबे समय तक होती रहेगी क्योंकि उन्होंने बृहस्पतिवार को ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट में 65 गेंद में 60 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी प्रतिभा पर चल रही लोगों की चर्चा को सही साबित कर दिया।

कोंस्टास के रन जुटाने से कहीं ज्यादा नयी गेंद से विश्व स्तरीय गेंदबाज बुमराह का सामना करने की उनकी निडरता ने विशेषज्ञों को उनकी प्रशंसा करने पर मजबूर कर दिया।

कोंस्टास के भाई बिली पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट हैं। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उनके पिता की गलती ने उनके छोटे भाई को कम उम्र से ही तेज गेंदबाजी से निपटने में मदद की।

बिली ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ को बताया, ‘‘हम बच्चे थे और पहली बार जब पिताजी हमें ‘बॉलिंग मशीन’ के पास ले गए तो उन्होंने इसे 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार पर रख दिया क्योंकि उन्हें लगा कि यह 90 किलोमीटर है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिताजी ने मशीन शुरू की और उसने गेंद पर सीधे शॉट मार दिया। मुझे लगता है कि पांच या छह साल की उम्र से यह हमेशा उसका सपना रहा है। यह पूरे परिवार के लिए एक सपने के सच होने जैसा है और मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं।’’

बिली ने कहा, ‘‘मैं पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट हूं। मैंने उससे पूछा कि कल तुम कितने रन बनाओगे? तो उसने मुझसे कहा ‘चिंता मत करो, मैं कुछ रन बनाऊंगा’। वह बहुत शांत लग रहा था। ’’ सैम कोंस्टास जहां मैदान पर सहज लग रहे थे, वहीं उनका परिवार बहुत नर्वस था।

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article