क्रिकेट

IND vs AUS 5th T20 Pitch Report, Weather: भारत-ऑस्ट्रेलिया 5वें T20I मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

IND vs AUS 5th T20 Pitch Report, M. Chinnaswamy Stadium and Bengaluru weather forecast Today: आज (3 December 2023) भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पांचवां टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। बेंगलुरू में आयोजित मैच में भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है। आएये जानते हैं कि मौसम और पिच कैसी रहने वाली है।

Image

भारत vs ऑस्ट्रेलिया पिच रिपोर्ट

Photo : Times Now Digital

IND (India) vs AUS (Australia) 5th T20 Pitch Report and Bengaluru Weather Forecast Today Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच रविवार खेला जा रहा है। मैच में भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है। इसकाआयोजन बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जा रहा है। सीरीज में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली है। ऐसे में इस मैच से ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला है। भारत ने 3 मैच जीत लिए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया अभी तक केवल एक में जीत दर्ज कर पाई है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे टी20 मैच में रिंकू सिंह और अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में महत्वूर्ण भूमिका निभाई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर समाप्त होने के बाद केवल 174 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से रिंकू सिंह ने 46 रन बनाए। वहीं इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआत अच्छी की लेकिन लक्ष्य से 20 रन दूर रह गए। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके।

भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (IND vs AUS 5th T20 Pitch Report)

मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम और मेजबान टीम इंडिया के बीच आज खेले जाने वाले पांचवे टी20 मुकाबले का आयोजन बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर होने जा रहा है। इस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। स्टेडियम में छोटी बाउंड्री है और इसका फायदा बैटर्स भरपूर तरीके से उठाते हैं। टॉस जीतने वाली टीम ओस की भूमिका को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेना चाहेगी। अब तक यहां पर खेले गए 8 टी20 मैचों में से 5 में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जबकि 2 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, वहीं एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका था।

आज कैसा रहेगा बेंगलुरू का मौसम? (Bengaluru Weather Today)

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के फैंस चाहेंगे कि मैच पूरा हो ऐसे में इसके लिए मौसम का साथ देना जरूरी है। अगर वेदर रिपोर्ट की बात करें तो बेंगलोर में शाम मैच के समय बारिश की संभावना है। एक्यवेदर के मुताबिक शाम को 6-9 के बीच बारिश की संभावना 55 प्रतिशत है। ऐसें में मैच में खलल डल सकता है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई है।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article