क्रिकेट

IND vs AFG 3rd T20I Pitch Report: आखिरी टी20 मैच में लगेगा रनों का अंबार या गेंदबाज करेंगे कमाल, जानें दिल्ली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

IND vs AFG 2nd T20 Pitch Report Today Match In Hindi: पहले दोनों मैच जीत कर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार को आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है और वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। भारतीय टीम ने पहले दो मैच में दमदार प्रदर्शन किया और अफगानिस्तान को खेल के हर विभाग में पस्त किया।

Image

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच।

IND vs AFG 2nd T20 Pitch Report Today Match: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने पिछले दो टी20I में अफगानिस्तान को धूल चटाई है। आज तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। भारत 3-0 से जीत दर्जकर क्लीन स्वीप करने को देखेगा। वहीं, मेजबान अफगानिस्तान एक मुकाबला जीतकर अपनी लाज बचाने को देखेगा।

पहले दोनों टी20I मैच में भारतीय टीम ने गजब का प्रदर्शन किया है। पहले गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान को छोटे स्कोर पर रोका और फिर चेज करते हुए बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। भारत ने दोनों मुकाबला 7-7 विकेट से जीतकर 2-0 से बढ़त बना ली है।

आज के भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे T20I मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs AFG 3rd T20I Pitch Report)

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा T20I मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली की पिच हमेशा से बैटिंग के लिए जन्नत मानी जाती है। यहां बाउंड्री छोटी हैं और आउटफील्ड काफी तेज है। पिच पर उछाल देखने को मिलता है, जिसके चलते गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच और सपाट हो जाएगी और बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है।

यह हाई स्कोरिंग ग्राउंड है। यहां 200 का स्कोर आसानी से चेज किया जा सकता है। दिल्ली में शाम के समय ओस का प्रभाव देखना बेहद आम बात है। इसलिए मैच की दूसरी पारी में ओस गिरने की पूरी संभावना रहती है। ओस आने के बाद आउटफील्ड गीली हो जाती है, जिससे स्पिनर्स और पेसर्स दोनों के लिए ही गेंद पर ग्रिप बनाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। फ्लडलाइट्स के नीचे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाता है, यही वजह है कि टॉस जीतने वाले कप्तान का पहला फैसला पहले गेंदबाजी करने का ही होता है, ताकि बाद में आसानी से लक्ष्य का पीछा किया जा सके।

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज में किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें? (Players To Watch Out For In IND vs AFG T20I Series 2026)

मेहमान टीम इंडिया और मेजबान अफगानिस्तान के दूसरे टी20 मैच में सबसे ज्यादा नजरें वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की जोड़ी पर टिकी होंगी। क्योंकि, पहले मैच में संजू सैमसन का बल्ला नहीं चला। ऐसे में सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन में वापसी की राह खुल गई है। इसके अलावा कप्तान अय्यर (Shreyas Iyer) तो लय में हैं ही लेकिन एक अन्य भारतीय खिलाड़ी जिससे काफी आस होगी, वो हैं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जिन्होंने वापसी की है। वहीं, अफगानिस्तान की तरफ से उनके कप्तान इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) और स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) से फैंस को उम्मीदें रहने वाली हैं।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article