बिजनेस

NSE IPO : आज से दांव लगाने का मौका, ₹1785 का मिलेगा एक शेयर, चेक करें GMP

देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE का IPO आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। एक शेयर की कीमत ₹1785 रुपये तक रखी गई है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू है।

Image

NSE IPO के लिए सब्सक्रिप्शन शुरू

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE का बहुप्रतीक्षित IPO आज 17 सितंबर, 2026 को सुबह 10 बजे से पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। करीब ₹22,561 करोड़ का यह IPO 21 सितंबर को बंद होगा। NSE ने शेयर का प्राइस बैंड (Price Band) ₹1,700 से ₹1,785 तय किया है। IPO की अलॉटमेंट 22 सितंबर और लिस्टिंग 24 सितंबर को होने की उम्मीद है।

यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। यानी NSE कोई नए शेयर जारी नहीं कर रहा है। मौजूदा शेयरहोल्डर करीब 12.64 करोड़ शेयर बेच रहे हैं और IPO से मिलने वाली रकम इन शेयर होल्डर को जाएगी। अपर प्राइस बैंड पर NSE का वैल्यूएशन करीब ₹4.42 लाख करोड़ बैठता है।

NSE IPO GMP Today कितना है?

IPO खुलने से पहले ग्रे मार्केट में NSE के शेयरों को लेकर अच्छी एक्टिविटी देखने को मिली है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर GMP में अंतर है। मोटे तौर पर GMP करीब 9 से 11 फीसदी के आसपास रहा है। कुछ ट्रैकर ने ₹162 से ₹202 तक का प्रीमियम बताया है। हालांकि GMP कोई आधिकारिक इंडिकेटर नहीं है, जिससे लिस्टिंग प्राइस की गारंटी मिल सके।

रिटेल निवेशकों को कितना पैसा लगाना होगा?

NSE IPO का लॉट साइज 8 शेयर का रखा गया है। अपर प्राइस बैंड ₹1,785 पर एक लॉट खरीदने के लिए रिटेल इन्वेस्टर को कम से कम ₹14,280 लगाने होंगे।

एंकर इन्वेस्टर ने भी दिखाया भरोसा

इश्यू पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने से पहले NSE ने करीब ₹6,746 करोड़ एंकर इनवेस्टर्स (Anchor Investors) से जुटाए हैं। एंकर बुक में LIC, फिडेलिटी, अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी यानी ADIA, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, निप्पॉन लाइफ और HDFC Life जैसे बड़े घरेलू और ग्लोबल इन्वेस्टर शामिल रहे। LIC सबसे बड़ा एंकर इन्वेस्टर रहा।

IPO FactDetailsIPO FactDetails
IPO Open Date17 सितंबर 2026IPO Close Date21 सितंबर 2026
Price Band₹1,700–₹1,785Issue Sizeकरीब ₹22,569 करोड़
Issue Type100% OFSLot Size8 शेयर
Minimum Investment₹14,280Anchor Book₹6,746.2 करोड़
Expected Allotment22 सितंबर 2026Expected Listing24 सितंबर 2026
Upper-end Valuationकरीब ₹4.42 लाख करोड़GMPकरीब 9% तक
Listed Entities3,005Listed Companies Market Cap₹474 लाख करोड़
Nifty-linked Passive AUM₹9 लाख करोड़Cash Market Shareकरीब 93%
Equity Futures Market Shareकरीब 99.8%Brokerage View5 Apply, 1 May Apply, 3 Not Rated

NSE की सबसे बड़ी ताकत क्या है?

NSE भारतीय स्टॉक मार्केट में मजबूत पोजिशन रखता है। इसका बड़ा ट्रेडिंग इकोसिस्टम, निफ्टी इंडेक्स से जुड़ा पैसिव इन्वेस्टमेंट और टेक प्लेटफॉर्म इसकी प्रमुख ताकत हैं। एक्सचेंज का लिस्टेड कंपनी यूनिवर्स भी लगातार बढ़ा है और Q1 FY27 में लिस्टेड कंपनियां की संख्या 3,005 हो गई है।

हालांकि, निवेशकों के लिए कुछ बड़े रिस्क भी हैं। NSE की कमाई ट्रेडिंग वॉल्यूम, खासकर डेरिवेटिव और ऑप्शन एक्टिविटी पर काफी निर्भर है। रेगुलेटरी चेंज या ट्रेडिंग एक्टिविटी में गिरावट से रेवेन्यू और प्रॉफिटेबिलिटी पर असर पड़ सकता है।

क्या NSE IPO में निवेश करना चाहिए?

तमाम ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म की राय एक जैसी नहीं है। लेकिन, NSE IPO पर राय कुल मिलाकर सकारात्मक दिख रही है। 9 में से 6 ब्रोकरेज ने Apply या May Apply रेटिंग दी है।

Brokerage/Analystराय
Capital MarketMay Apply
Choice Equity BrokingApply
JM FinancialNot Rated
Kantilal Chhaganlal SecuritiesApply
Motilal OswalNot Rated
SBICAP SecuritiesNot Rated
Sushil Financial ServicesApply
Swastika InvestmartApply
Ventura SecuritiesApply

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article