क्रिकेट

IND vs AUS 3rd ODI Playing XI: भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे के लिए ये हैं दोनों देशों की प्लेइंग-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 22, 2023, 01:17 PM IST

India (IND) vs Australia (AUS) ODI Squad, Players List 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपक) में दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में भी टीम इंडिया ने कोई बदलाव नहीं किया है।

Image

चर्चा करते हुए सूर्यकुमार यादव।

Photo : AP

India (IND) vs Australia (AUS) ODI Squad 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया का वनडे सीरीज काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। तीन वनडे मैचों की सीरीज में दोनों टीमों ने एक-एक मुकबला जीतकर मैच के परिणाम को बराबर कर दिया है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मुकाबले में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेगी। तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने कोई बदलाव नहीं किया है।

लगातार शून्य पर आउट हुए सूर्या

360 डिग्री शॉट खेलने वाले सूर्यकुमार को तीसरे वनडे में बाहर बैठना पड़ सकता है। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में उनका बल्ला पूरी तरह शांत रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में वे एक गेंद का सामना किए और बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए। मिचेल स्टार्क ने उनको अपना शिकार बनाया। इसी तरह दूसरे वनडे में भी वे कुछ नहीं कर सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सूर्या ने एक गेंद खेली और बिना खाता खोले लौट गए। इस बार भी उनको मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया। विराट कोहली भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। तीसरे वनडे में टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

तीसरे वनडे के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11

भारत:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया

डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मारनस लाबुस्चगने, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article