LIVE

IND vs AUS 3rd ODI Highlight: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को दी चेन्नई वनडे में पटखनी, सीरीज पर किया 2-1 से कब्जा

IND vs AUS 3rd ODI Highlight: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को दी चेन्नई वनडे में पटखनी, सीरीज पर किया 2-1 से कब्जा

IND vs AUS 3rd ODI Highlight: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को दी चेन्नई वनडे में पटखनी, सीरीज पर किया 2-1 से कब्जा

IND vs AUS 3rd ODI Highlight: 3 मैच की वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रन से हरा दिया। भारत के सामने 270 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम 49 ओवर में केवल 248 रन बनाकर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जंपा ने 4 और एश्टन एगर ने 2 विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत की तरफ से विराट कोहली ने सर्वाधिक 54 और हार्दिक पांड्या ने 40 रन की पारी खेली।
IND vs AUS 3rd ODI Live Full Scorecard: Watch Here

MAR 22, 2023 21:50 IST

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: भारत ने गंवाया जड़ेजा का विकेट

भारत ने जीत की आखिरी उम्मीद रवींद्र जडेजा का विकेट गंवा दिया है। उन्होंने 18 रन की पारी खेली। भारत को जीत के लिए अब भी 45 रन की दरकार है और उसके 2 विकेट बचे हैं।
MAR 22, 2023 21:38 IST

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: भारत को लगा 7वां झटका

भारत ने हार्दिक पांड्या का विकेट गंवा दिया है। पांड्या 40 गेंद पर 40 रन बनाकर जंपा की गेंद पर स्मिथ को कैच थमा बैठे। टीम इंडिया जीत से अब भी 52 रन दूर है। जडेजा और कुलदीप यादव बल्लेबाजी कर रहे हैं।
MAR 22, 2023 20:57 IST

एक ओवर में बदल गया गेम

MAR 22, 2023 20:55 IST

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: एगर ने इस ओवर में झटके 2 विकेट

36वां ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। इस ओवर में एगर ने पहले विराट कोहली और फिर अगली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव को आउट किया। भारत 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना चुका है और जीत के लिए अब भी उसे 84 रन की दरकार है।
MAR 22, 2023 20:51 IST

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: सूर्यकुमार यादव फिर नहीं खोल पाए खाता

सूर्यकुमार यादव इस सीरीज में तीसरी बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। इस बार स्टार्क की जगह उन्हें एश्टन एगर ने क्लीन बोल्ड किया। भारत 2 गेंद में कोहली और सूर्या का विकेट गंवा चुका है।
MAR 22, 2023 20:48 IST

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: विराट कोहली हुए आउट

विराट कोहली को एश्टन एगर ने 54 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके साथ ही भारत ने अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने उतरे हैं। इस सीरीज में अब तक एक भी रन नहीं बना पाए हैं सूर्यकुमार यादव।
MAR 22, 2023 20:43 IST

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: हार्दिक पांड्या की तेज बल्लेबाजी

हार्दिक पांड्या तेजी से रन बना रहे हैं। वह विराट कोहली के साथ 30 रन की साझेदारी कर चुके हैं। भारत को जीत के लिए 100 से भी कम रन चाहिए।
MAR 22, 2023 20:26 IST

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: विराट कोहली फिफ्टी

विराट कोहली ने वनडे करियर का 65वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 61 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया। भारत के सामने 270 रन का लक्ष्य है। सूर्यकुमार यादव अभी बल्लेबाजी करने नहीं आए हैं।
MAR 22, 2023 20:05 IST

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: राहुल और कोहली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

विराट कोहली और केएल राहुल ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। भारत ने आखिरी विकेट 77 रन के स्कोर पर गंवाया था, जब शुभमन गिल आउट हुए थे।
MAR 22, 2023 19:53 IST

IND vs AUS 3rd ODI Live Score:कोहली और राहुल ने कराई वापसी

2 विकेट जल्दी-जल्दी गंवाने के बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 40 से ज्यादा रन जोड़कर भारत की वापसी करा दी है। कोहली अच्छी लय में नजर आ रहे हैं और वह 36 रन बनाकर नाबाद हैं। राहुल 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
MAR 22, 2023 19:26 IST

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: कोहली और राहुल की जोड़ी मैदान पर

भारत ने 270 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। कोहली 14 रन जबकि राहुल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 22, 2023 19:09 IST

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: अर्धशतक से चूके शुभमन गिल

शुभमन गिल 37 रन बनाकर जम्पा की गेंद पर आउट हुए। भारत ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: भारत का स्कोर 80/2 ओवर 13
MAR 22, 2023 19:05 IST

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: भारत का स्कोर 76/1

भारत ने रोहित शर्मा का विकेट गंवाकर 76 रन बना लिए हैं। मैदान पर विराट कोहली और शुभमन गिल की जोड़ी मैदान पर मौजूद हैं। गिल 37 रन बनाकर जबकि कोहली 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 22, 2023 18:51 IST

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: भारत ने गंवाया पहला विकेट

65 रन के स्कोर पर भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। रोहित शर्मा 30 रन बनाकर सीन एबॉट की गेंद पर स्टार्क को कैच दे बैठे। दोनों ने भारत को एक अच्छी शुरुआत दे दी है।

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: भारत का स्कोर 66/1 10वां ओवर
MAR 22, 2023 18:45 IST

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: भारत की अच्छी शुरुआत

भारत ने 270 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की है। रोहित और शुभमन की जोड़ी पहले विकेट के लिए 46 गेंद पर 50 रन जोड़ चुकी है। गिल 31 और रोहित 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: भारत का स्कोर 56/0 9वां ओवर
MAR 22, 2023 18:40 IST

शुभमन गिल क्लास

MAR 22, 2023 18:31 IST

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: गिल ने लगाई स्टार्क की क्लास

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: पारी के 5वें ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर शुभमन गिल ने बैक टू बैक चौके मारे। इस ओवर में कुल 9 रन बनाए। इन दो चौकों की तारीफ रोहित शर्मा सहित ड्रेसिंग रूम से विराट कोहली ने भी की।

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: भारत का स्कोर 27/0, 5 ओवर
MAR 22, 2023 18:17 IST

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत को यह वनडे और सीरीज जीतने के लिए 270 रन बनाने हैं। भारत की तरफ से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है। दोनों के कंधों पर टीम इंडिया को एक अच्छी शुरुआत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है।
MAR 22, 2023 17:43 IST

भारत के सामने 270 रन का लक्ष्य

MAR 22, 2023 17:42 IST

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी 269 पर सिमटी

ऑस्ट्रेलिया की पारी 49 ओवर में 269 रन बनाकर सिमट गई है। भारत को यह मुकाबला और सीरीज जीतने के लिए 270 रन बनाने होंगे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिक 47 रन की पारी मिचेल मार्श ने खेली। उनके अलावा एलेक्स कैरी ने 38 और ट्रेविस हेड ने 33 रन की पारी खेली।