IND vs AUS 2nd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (India vs Australia) के बीच आज टी20 सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न (Melbourne) में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इससे पहले कैनबरा में आयोजित हुए इस 5 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका था। भारतीय पारी के सिर्फ 9.4 ओवर हुए थे जिसमें टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 97 रन बना लिए थे, तभी बारिश की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा। अब आज सबकी नजरें दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मेलबर्न के मैदान पर टिकी होंगी जहां दोनों टीमें दूसरा टी20 मैच खेलने उतरेंगी। मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1:15 बजे होगा। मेहमान टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) करेंगे। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) हैं।
भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है। अब तक भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 क्रिकेट इतिहास में 33 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में भारत का दबदबा रहा है। भारत ने 20 बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को मात दी है। जबकि ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 11 टी20 मैचों में टीम इंडिया के खिलाफ जीत मिली है। वहीं 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला जिसमें पिछला मैच भी शामिल है। अगर बात करें ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए टी20 मैचों की, तो अब तक ऑस्ट्रेलिया में दोनों देशों के बीच 13 टी20 मैच हो चुके हैं जिसमें 7 बार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दी है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने घर में 4 मैचों में ही भारत को हराया है। एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs AUS 2nd T20 Pitch Report)
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच आज मेलबर्न के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदानों में शुमार इस मैदान की पिच पर बल्लेबाजों को खास मदद मिलेगी, लेकिन साथ ही यहां तेज गेंदबाजों को भी जबरदस्त उछाल और पेस मिलने वाला है। इस ग्राउंड पर अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सर्वाधिक स्कोर भारत के ही नाम दर्ज है जब उन्होंने 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट पर 186 रन बनाए थे। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 125 रन है। मेलबर्न में आज तक 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम को 7 बार जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम 11 बार जीती है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीमें (India and Australia T20 Squads)
भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, कुलदीप यादव और हर्षित राणा।
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जोश हेजलवुड (मैच 1–2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल (मैच 3–5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट (मैच 1–3) और मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (मैच 3–5), बेन ड्वारशुइस (मैच 4–5), नाथन एलिस और टिम डेविड।
आज कैसा रहेगा मेलबर्न का मौसम (Melbourne Weather Today)
भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मैच मेलबर्न में खेला जाना है। मेलबर्न के मौसम की बात करें तो आज यहां भी बारिश का अनुमान है और मैच में खलल पड़ सकता है। तकरीबन 45 फीसदी बारिश का ताजा अनुमान जताया गया है। वहीं, उमस भी यहां बहुत होगी। मेलबर्न में आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है।
