क्रिकेट

India Squad Announcement: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पंत का डिमोशन, राहुल बने उप-कप्तान

India Squad Announcement: जून में होने वाले भारत-अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। पहला और एकमात्र टेस्ट आईपीएल फाइनल के एक हफ्ते के भीतर यानी 6 जून को खेला जाएगा।

Image

टीम इंडिया का ऐलान (साभार-X)

India Squad Announcement: जून में होने वाले भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट और 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। गुवाहाटी में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की मौजूदगी में हुए बैठक के बाद टीम की घोषणा की गई। केएल राहुल को टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि टेस्ट और वनडे दोनों टीम में रवींद्र जडेजा का नाम नहीं है। वनडे में रोहित-विराट और हार्दिक का नाम देखकर उनके फैंस को खुशी हुई होगी। रोहित-विराट आखिरी बार जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक्शन में नजर आए थे, जहां रोहित ने शतकीय पारी खेली थी जबकि विराट ने 74 रन की पारी खेली थी। 6 जून से मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में भारत-अफगानिस्तान दौरे का एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। 3 मैच की वनडे सीरीज धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में क्रमशः 14, 17 और 20 जून को खेले जाएंगे।

इन खिलाड़ियों को मिला मौका

जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए उन्हें इस सीरीज से बाहर रखा गया है। भारत-अफनागिस्तान सीरीज के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करने वाली है और इसलिए बुमराह को आराम दिया गया है। बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते नजर आएंगे जबकि उनका साथ प्रसिद्ध कृष्णा देंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान (India Squad Against Afghanistan)

भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), जयसवाल, केएल राहुल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर ब्रार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे टीम-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित, कोहली, श्रेयस (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर ब्रार, हर्ष दुबे।

भारत-अफगानिस्तान टेस्ट शेड्यूल (India vs Afghanistan Schedule)

भारत-अफगानिस्तान पहला टेस्ट (6-10 जून)

भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज शेड्यूल

पहला वनडे (14 जून-धर्मशाला)

दूसरा वनडे (17 जून- लखनऊ)

तीसरा वनडे (20 जून- चेन्नई)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article