IND Champions vs AUS Champions Dream11 Prediction: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का कारवां अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। आज दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया चैंपियंस का सामना ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से होगा। इंडिया चैंपियंस 2 मुकाबला जीत कर यहां तक पहुंची है तो ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने 4 मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीम दूसरी बार एक दूसरे भिड़ेगी। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 23 रन से हरा दिया था।
इस टूर्नामेंट में जिस तरह की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने खेली है उसको देखते हुए उनका पलड़ा भारी लग रहा है, लेकिन नॉकआउट मैच की बात अलग होती है। आज के इस मुकाबले में उसी टीम को जीत मिलेगी जो दबाव को अच्छी तरीके से हैंडल कर पाएगी। ऐसे में फैंस को एक रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
दोनों टीम की बैटिंग और बॉलिंग
दोनों टीम की बैटिंग की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जहां डेनियल क्रिश्चियन और एरॉन फिंच शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं तो भारत की ओर से रॉबिन उथप्पा और यूसुफ पठान ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो ब्रेट ली 9 विकेट लेकर टॉप पर हैं। ब्रेट ली के अलावा नाथन कुल्टर नाइल ने भी 8 विकेट चटकाए हैं। वहीं भारत की ओर से हरभजन सिंह और धवल कुलकर्णी हैं जिन्होंने क्रमश: 7 और 6 विकेट चटकाए हैं। दोनों टीम में मैच विनर की कोई कमी नहीं है। ऐसे में जब इस नॉकआउट मुकाबले में दोनों टीम उतरेगी तो एक कड़क मुकाबला देखने को मिलेगा। आइए इस मुकाबले से पहले ड्रीम इलेवन टीम चुन लेते हैं।
इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ड्रीम इलेवन टीम (IND C vs AUS C Dream 11 Team India)
विकेटकीपर- रॉबिन उथप्पा
बैटर- शॉन मार्श, एरॉन फिंच, अंबाती रायडु
ऑलराउंडर-यूसुफ पठान, युवराज सिंह, बेन कटिंग
गेंदबाज- हरभजन सिंह, ब्रेट ली, नाथन कुल्टर नाइल और पवन नेगी।
इंडिया चैंपियंस स्क्वॉड-रॉबिन उथप्पा, नमन ओझा (विकेटकीपर), सुरेश रैना, अंबाती रायडू, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, हरभजन सिंह, विनय कुमार, राहुल शुक्ला, धवल कुलकर्णी, सौरभ तिवारी, अनुरीत सिंह, राहुल शर्मा , गुरकीरत सिंह मान, आरपी सिंह।
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस स्क्वॉड- शॉन मार्श, एरॉन फिंच, बेन डंक, कैलम फर्ग्यूसन, डेनियल क्रिश्चियन, बेन कटिंग, टिम पेन (विकेटकीपर), नाथन कुल्टर-नाइल, बेन लाफलिन, ब्रेट ली (कप्तान), पीटर सिडल, जेवियर डोहार्टी, डर्क नैनेस, जॉन हेस्टिंग्स, ब्रैड हैडिन।
