क्रिकेट

ICC World Cup 2023: आईसीसी ने किया अभ्यास मैचों के कार्यक्रम का ऐलान, इन दो टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 23, 2023, 09:13 PM IST

आईसीसी ने भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 के अभ्यास मैचों के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। जानिए किन टीमों के खिलाफ खेलेगी आपकी फेवरेट टीम?

Image

आईसीसी विश्व कप 2023 अभ्यास मैचों का पूरा कार्यक्रम

दुबई: आईसीसी ने 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे वनडे विश्व कप 2023 के आगाज से पहले खेले जाने वाले अभ्यास मैचों के कार्यक्रम का बुधवार को ऐलान कर दिया। टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी 10 टीमें टूर्नामेंट के आगाज से पहले दो-दो अभ्यास मैच खेलेंगी। ये सभी मुकाबले गुवाहाटी, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम में 29 सितंबर से 3 अक्टबूर के बीच खेले जाएंगे। ये मैच सभी टीमों को अपनी तैयारियों को परखने और भारतीय परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बिठाने का अच्छा मौका होंगे।

अभ्यास मैचों का आगाज बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में मुकाबले के साथ होगा। इसी दिन दक्षिण अफ्रीकी टीम अफगानिस्तान से तिरुवनंतपुरम में भिड़ेगी। वहीं दिन का तीसरा मुकाबला हैदराबाद में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। भारतीय टीम का दूसरा अभ्यास मैच 3 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम में नीदरलैंड के साथ होगा।

मेजबान भारतीय टीम गत विजेता इंग्लैंड से 30 सितंबर को गुवाहाटी में अभ्यास मैच में भिड़ेगी। इसी दिन पांच बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया नीदरलैंड से तिरुवनंतपुरम में अभ्यास करेगी। ये सभी मुकाबले दोपहर दो बजे से खेले जाएंगे। मैच में दल के सभी 15 खिलाड़ियों को मैदान में उतरने की अनुमति होगी।

ICC World Cup 2023 Warm Up Fixture

क्रमांकतारीखटीम 1टीम2 वेन्यू
129 सितंबर, 2023बांग्लादेशश्रीलंकागुवाहाटी
229 सितंबर, 2023द. अफ्रीकाअफगानिस्तानतिरुवनंतपुरम
329 सितंबर, 2023न्यूजीलैंडपाकिस्तानहैदराबाद
430 सितंबर, 2023भारतइंग्लैंडगुवाहाटी
530 सितंबर, 2023ऑस्ट्रेलियानीदरलैंडतिरुवनंतपुरम
602 अक्टूबर, 2023इंग्लैंडबांग्लादेशगुवाहाटी
702 अक्टूबर, 2023न्यूजीलैंडद. अफ्रीकातिरुवनंतपुरम
803 अक्टूबर, 2023अफगानिस्तानश्रीलंकागुवाहाटी
903 अक्टूबर, 2023भारत नीदरलैंडतिरुवनंतपुरम
1003 अक्टूबर, 2023पाकिस्तान ऑस्ट्रेलियाहैदराबाद
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article