England vs Afghanistan ,ENG vs AFG World Cup 2023 Dream11 Team, Playing 11 Today Match: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे 13वें वनडे विश्व कप के 13वें मुकाबले में इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। एक तरफ पिछले बार की चैंपियन इंग्लैंड है तो दूसरी तरफ विश्व क्रिकेट में तेजी से अपनी जगह बना रही अफगानिस्तान की टीम। दोनों ही टीमों का ये तीसरा मुकाबला है। एक तरफ जहां इंग्लैंड की टीम 2 मैच में एक जीत और एक हार के साथ पांचवें पायदान पर है। वहीं अफगानिस्तान की टीम दो मैच में दो हार के साथ आखिरी यानी दसवें पायदान पर है। इंग्लैंड को विश्व कप के पहले मुकाबले में कीवी टीम के खिलाफ हार मिली थी वहीं इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ उसे 137 रन के बड़े अंतर से जीत भी मिली थी। वहीं अफगानिस्तान की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ 6 और भारत के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
अफगानिस्तान खोलना चाहेगा जीत का खाता
ऐसे में नई दिल्ली में खेले जाने वाले मुकाबले में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। एक तरफ इंग्लैंड की टीम अपनी बल्लेबाजी की फायर पॉवर पर निर्भर करेगी। वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तानी टीम स्पिनर्स के भरोसे रहेगी। दिल्ली की पिच पर जमकर रन बन रहे हैं ऐसे में गेंदबाजों के प्रभाव डालने की संभावना इस मुकाबले में भी नहीं है। ऐसे में पलड़ा इंग्लैंड का ही भारी रहेगा।
मार्कवुड को दिया जा सकता है आराम
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स शुक्रवार को अभ्यास सत्र में खराब पेट की वजह से नहीं आए थे। लेकिन शनिवार को वो वापस टीम के साथ जुड़ गए। इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले में डेविड विली को आजमा सकती है। वहीं गस एटिकिंसन को मार्कवुड की जगह मैदान में उतार सकती है। स्टोक्स ने भी शनिवार को अभ्यास में भाग लिया और साइड आर्म थ्रो पर बल्लेबाजी की। गेंदबाजों के खिलाफ अभ्यास के लिए वो मैदान पर नहीं उतरे।
नूर अहमद की हो सकती है प्लेइंग-11 में एंट्री
अफगानिस्तान के कोच जॉनथन ट्रॉट ने अपना मुंह टीम के बारे में प्रेस के सामने नहीं खोला। माना जा रहा है कि लेग स्पिनर नूर अहमद को टीम में शामिल किया जा सकता है। लेकिन ऐसा करने से टीम का संतुलन बेहतर होगा क्योंकि वो बल्लेबाजी में भी योगदान कर सकते हैं। इसके अलावा अफगानिस्तानी खेमे में और किसी बदलाव की संभावना कम है।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11 (England Playing XI)
जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मालन, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले।
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11 (Afghanistan Playing XI)
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।
