क्रिकेट

ICC Women's T20I Ranking: महिलाओं की ताजा टी20 रैंकिंग जारी, ऐसा है भारतीय खिलाड़ियों का हाल

ICC Women's T20I Rankings: आईसीसी की ताजा महिला टी20 रैंकिंग का ऐलान कर दिया गया है। इन ताजा रैंकिंग में टॉप-5 खिलाड़ियों में दो भारतीय नाम शामिल हैं।

Image

महिला टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का ताजा हाल (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग
  • टॉप-5 में दो भारतीय नाम शामिल
  • स्मृति मंधाना और रेणुका ठाकुर चौथे और पांचवें नंबर पर

भारत की स्मृति मंधाना आईसीसी टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में एक पायदान चढकर चौथे स्थान पर पहुंच गई जबकि तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर गेंदबाजों में पांचवें स्थान पर है।

सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में 60 रन बनाये । उन्हें एक पायदान का फायदा मिला और उनके 743 रेटिंग अंक हैं।

गेंदबाजों में रेणुका 722 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है जिन्होंने टूर्नामेंट में सात विकेट लिये थे । इंग्लैंड की सोफी एस्सेलेटोन शीर्ष पर हैं जबकि दीप्ति शर्मा तीसरे स्थान पर है। बल्लेबाजों में आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और ताहलिया मैकग्रा पहले दो स्थान पर हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article