क्रिकेट

ICC ने प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के लिए इन खिलाड़ियों को किया शॉर्टलिस्ट, भारत से केवल एक नाम

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 25, 2023, 03:00 PM IST

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले से पहले 9 खिलाड़ियों की सूची जारी की है जो इस वर्ल्ड कप में प्लेयर और टूर्नामेंट हो सकती हैं। इसमें सबसे अधिक 3 ऑस्ट्रेलयाई खिलाड़ियों का नाम है, जबकि भारत की केवल एक खिलाड़ी ऋचा घोष इस सूची में शामिल की गई हैं।

Image

आईसीसी ने प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के लिए शॉर्टलिस्ट किए नाम

Photo : Twitter

महिला टी20 वर्ल्ड कप अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 26 फरवरी, रविार को डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और मेजबान साउथ अफ्रीका के बीच इस ट्रॉफी के लिए आखिरी मुकाबला होगा। इससे पहले आईसीसी ने प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के लिए 9 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इन 9 खिलाड़ियों में सर्वाधिक 3 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया टीम से है, जबकि भारत से केवल एक खिलाड़ी का नाम शामिल है।

ICC द्वारा शॉर्टलिस्ट 9 खिलाड़ी

एश्ले गार्डनर

मैग लेनिंग

एलिस हेली

सोफी एक्लेस्टन

नैट स्कीवर ब्रंट

ताजमिन ब्रिट्स

लोरा वुल्वर्ट

हेले मैथ्यूज

ऋचा घोष

ऑस्ट्रेलिया की 3 खिलाड़ियों में एश्ले गार्डनर, कप्तान मैग लेनिंग और एलिसा हेली शामिल हैं। गार्डनर ने 81 रन और 9 विकेट हासिल किए हैं। एलिस हेली की बात करें तो 57 की औसत ने उन्होंने 171 रन बनाए हैं, वहीं मैग लेनिंग के नाम 139 रन दर्ज है। इंग्लैंड की टीम से सोफी एक्लेस्टन और स्कीवर ब्रंट हैं। एक्लेस्टन ने 7.54 की औसत से 11 विकेट लिए हैं, जबकि स्कीवर ने 216 रन बनाए हैं और 3 कैच लपका है।

साउथ अफ्रीका टीम से दो खिलाड़ी लोरा वुल्वर्ट और ताजमिन ब्रिट्स शामिल हैं। यह टीम पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है। लोरा के नाम 169 जबकि ताजमिन के नाम 176 रन हैं। उन्होंने 6 कैच भी लपके हैं।

वेस्टइंडीज की टीम से इस सूची में हेले मैथ्यूज को जगह मिली है, जबकि भारत की तरफ से युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को इस सूची में जगह मिली है। हेले के नाम 130 रन, 4 विकेट और 4 कैच है, जबकि ऋचा ने 5 मैच में 136 रन बनाए हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article