क्रिकेट

ICC T20 Ranking: संजू सैमसन ने मारी 18 पायदान की छलांग, साहिबजादा फरहान को पछाड़ बादशाह बनने के करीब ईशान किशान

ICC T20 Ranking: संजू सैमसन को 18 रैंकिंग का फायदा हुआ है और अब वह 40वें नंबर से सीधे 22वें नंबर पर आ गए हैं। उनके 637 रेटिंग पॉइंट हैं। अगर बल्लेबाजी में रैंकिंग की बात करें तो अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं ईशान किशन दो स्थान की छलांग लगाते हुए 871 रेटिंग पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

Image

ICC टी20 नई रैंकिंग (फोटो साभार- ICC)

ICC T20 Ranking: टी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद ICC ने T20 की नई रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में भारत को सेमीफाइनल और फाइनल जिताने वाले संजू सैमसन ने लंबी छलांग मारी है। वहीं फाइनल मैच में तूफानी अर्धशतक लगाने वाले ईशान किशन भी बादशाह बनने के करीब पहुंच गए हैं। हालांकि, ICC टी-ट्वेंटी रैंकिंग में अभी भी भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा टॉप पर बने हुए हैं। लेकिन उन्हें कुछ अंकों का नुकसान उठाना पड़ा है। जहां अभिषेक शर्मा नंबर वन वहीं ईशान किशन नंबर दो की पोजीशन पर पहुंच गए हैं।

नंबर वन के करीब पहुंचे ईशान किशन

संजू सैमसन को 18 रैंकिंग का फायदा हुआ है और अब वह 40वें नंबर से सीधे 22वें नंबर पर आ गए हैं। उनके 637 रेटिंग पॉइंट हैं। अगर बल्लेबाजी में रैंकिंग की बात करें तो अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं ईशान किशन दो स्थान की छलांग लगाते हुए 871 रेटिंग पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वह चौथे पायदान पर थे।

T20 Ranking Batsman

टी-20 रैंकिंग बैट्समैन (फोटो साभार- ICC)

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को एक रैंकिंग कां नुकसान उठाना पड़ा है। वह 848 रेटिंग पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। चौथे नंबर पर इंग्लैंड के फिल सॉल्ट 792 रेटिंग पॉइंट के साथ हैं। वहीं पांचवे नंबर पर 766 रेटिंग पॉइंट के साथ श्रीलंका के पथुम निसांका हैं।

वरुण चक्रवर्ती ने खोई टॉप पोजिशन

अन्य भारतीय बल्लेबाजों में तिलक वर्मा सातवें नंबर पर, कप्तान सूर्यकुमार यादव 9वें नंबर पर, शिवम दूबे 27वें नंबर पर और हार्दिक पांड्या 48वें नंबर पर मौजूद हैं। अगर गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को अपनी नंबर एक की कुर्सी गंवानी पड़ गई है। अब वह एक स्थान खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं नंबर एक पर अफगानिस्तान के राशिद खान पहुंच गए हैं। उनके कुल 753 रेटिंग पॉइंट हैं। जबकि वरुण चक्रवर्ती के 740 रेटिंग पॉइंट बचे हैं।

T20 Ranking Bowlers

टी20 रैंकिंग बॉलर्स (फोटो साभार- ICC)

तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के अबरार अहमद, चौथे नंबर पर इंग्लैंड के आदिल रशीद और पांचवे नंबर पर साउथ अफ्रीका के कार्बिन बॉश हैं। जसप्रीत बुमराह एक रैंकिंग के फायदे के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। अन्य भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह 16वें और अक्षर पटेल 17वें पायदान पर हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article