क्रिकेट

ICC का बड़ा फैसला, अब ICC इवेंट में मेंस और वुमेंस टीम को मिलेगी बराबर प्राइज मनी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 13, 2023, 08:35 PM IST

आईसीसी ने साउथ अफ्रीका में हुई बैठक के दौरान कई बड़े फैसले लिए हैं। इनमें सबसे प्रमुख है प्राइज मनी बराबर करने का फैसला। साल 2030 तक आईसीसी के हर इवेंट में मेंस और वुमेंस टीम के लिए प्राइज मनी बराबर होगी। इस बड़े फैसले पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी खुशी जताई है।

Image

भारतीय महिला टीम (साभार-BCCI)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जेंडर इक्वेलिटी की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि आईसीसी इवेंट में अब मेंस और वुमेंस टीम को बराबर प्राइज मनी दी जाएगी। यह निर्णय दक्षिण अफ्रीका के डरबन में आयोजित आईसीसी वार्षिक सम्मेलन के दौरान लिया गया, जो कि 2030 तक लागू होगा और मेंस और वुमेंस टीम को बराबर प्राइज मनी दी जाएगी।

अब आईसीसी के किसी भी इवेंट पर मेंस और वुमेंस टीम को एक खास पोजिशन पर रहने और मैच जीतने के लिए समान राशि मिलेगी। इस खास मौके पर आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा, "यह हमारे खेल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है और मुझे खुशी है कि आईसीसी ग्लोबल इवेंट में प्रतिस्पर्धा करने वाले मेंस और वुमेंस क्रिकेटरों को अब समान रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा '2017 के बाद से हमने समान पुरस्कार राशि तक पहुंचने की दिशा में हर साल वुमेंस इवेंट में प्राइज मनी की राशि को बढ़ाया है। अब से, आईसीसी वुमेन क्रिकेट विश्व कप जीतने पर आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप जीतने के समान ही पुरस्कार राशि मिलेगी और टी20 विश्व कप और अंडर19 के लिए भी यही स्थिति है।'

आईसीसी के इस बड़े फैसले पर BCCI

आईसीसी के इस बड़े फैसले पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्विटर पर साझा किया है 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि जेंडर इक्वेलिटी की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मैं इस महत्वपूर्ण प्रयास को हासिल करने में साथ देने वाले साथी बोर्ड सदस्यों को धन्यवाद देता हूं। आइए ऐसे भविष्य की दिशा में काम करें जहां क्रिकेट दुनिया भर में फलता-फूलता रहे।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article