क्रिकेट

केएल राहुल बोले, मुझे नहीं इस प्लेयर को मिलना चाहिए था प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 07:30 AM IST

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ने के बाद केएल राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया तो उन्होंने कहा कि केएल राहुल मुझसे ज्यादा ये खिताब डिजर्व करते हैं। उन्होंने मैच में ज्यादा प्रभावशाली पारी खेली।

Image

Image Credit: AP

गुवाहाटी: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में रनों केी बारिश की बीच टीम इंडिया ने 16 रन के अंतर से अपने नाम कर लिया। इस मैच में भारतीय टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी करके टीम को शानदार शुरुआत दी। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 41 गेंद में 102 रन की आतिशी साझेदारी करके विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने 102 रन की पारी खेलकर टीम को 3 विकेट पर 237 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।

पारी की शुरुआत में 28 गेंद में 56 रन की आतिशी पारी खेलने वाले केएल राहुल को टीम की जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सूर्यकुमार यादव की 22 गेंद में 61 रन की धमाकेदार पारी को नजरअंदाज करके ये निर्णय लिया गया। इस निर्णय पर राहुल ने खुद आश्चर्य जताते हुए कहा कि उनसे ज्यादा सूर्यकुमार यादव की पारी ने मैच में प्रभाव डाला।

सूर्या की पारी ने डाला मैच पर ज्यादा प्रभाव

राहुल ने कहा, मुझे आश्चर्य हो रहा है कि ये पुरस्कार मुझे मिला। ये खिताब सूर्या को मिलना चाहिए था। उनकी पारी ने मैच में ज्यादा प्रभाव डाला। उन्होंने अपनी पारी के दम पर मैच का रुख पलट दिया। राहुल ने आगे कहा, ओपनिंग बैट्समैन को ऐसा लगता है कि उसका काम सबसे मुश्किल है। मैंने वनडे मैचों में कुछ पारियों में मध्यक्रम में बल्लेबाजी की और यह महसूस किया कि वो काम भी मुश्किल है।'

सर्वश्रेष्ठ करने की सोचकर करता हूं बल्लेबाजी

दो मैच में में दो बिलकुल अलग तरह की पारी खेलने के सवाल पर राहुल ने कहा, 'निश्चित तौर पर ऐसा करके संतोष मिला है। एक सलामी बल्लेबाज के रूप में ये समझना बेहद जरूरी है कि उस दिन क्या जरूरी है और टीम के लिए अपनी ओर से क्या सर्वश्रेष्ठ कर सकते हैं। मैं ऐसी मनोदशा के साथ खेलने की कोशिश करता हूं। मैं आगे भी ऐसे ही बल्लेबाजी करता रहूंगा। यह समझना भी जरूरी होता है कि आखिर किन परिस्थिति में किस तरह की बल्लेबाजी करनी है।' राहुल ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में 56 गेंद में 51 रन की पारी खेली थी।

हमने सोचा था 180-185 का स्कोर रहेगा पर्याप्त

गुवाहाटी की पिच को लेकर कोई भी सुनिश्चित नहीं था कि पिच कैसा व्यवहार करेगी। ऐसे में पिच के बारे में राहुल ने कहा, शुरुआत के दो-तीन ओवर के बाद मेरे और रोहित के बीच चर्चा हो रही थी कि विकेट पर गेंद चिपक रही है और गेंद थोड़ा रुककर आ रही है। तो हमारे दिमाग में ये बात आ रही थी कि अगर हम अच्छी तरह बल्लेबाजी करें तो 180-185 रन के आसपास का स्कोर इस पिच पर अच्छा रहेगा। लेकिन हम उससे काफी आगे निकल गए।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article