क्रिकेट

LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच ने पलटी बाजी, मास्टरस्ट्रोक से दिलाई टीम को जीत

लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में जो हुआ, वह यह था कि जीत के लिए 142 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम पलक झपकते ही 26 रन पर 4 विकेट खो बैठी और शर्मनाक हार का संकट मंडराने लगा था। हालांकि, हेड कोच हेमांग बदानी के एक मास्टरस्ट्रोक ने मैच का रुख पलट दिया।

Image

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच ने खेला मास्टरस्ट्रोक। फोटो- IPL

आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला हुआ। यह मैच एक उदाहरण था कि पर्दे के पीछे की रणनीति मैच पर किस तरह से असर डालती हैं और मैच के परिणाम पर उनका कितना गहरा प्रभाव पड़ता है। सिर्फ मैदान पर लिए गए फैसले ही मायने नहीं रखते।

लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में जो हुआ, वह यह था कि जीत के लिए 142 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम पलक झपकते ही 26 रन पर 4 विकेट खो बैठी और शर्मनाक हार का संकट मंडराने लगा था। तभी दिल्ली के कोच हेमांग बदानी ने अपनी सूझ बूझ से एक ऐसा फैसला लिया जिसने मैच की पूरी बाजी पलटी दी।

हेमांग बदानी ने खेला मास्टरस्ट्रोक

जब कप्तान अक्षर पटेल 5वें ओवर में आउट होने के बाद पवेलियन लौट रहे थे। तब बदानी ने ड्रेसिंग रूम से दौड़कर आते हुए, बल्लेबाजी के लिए तैयार बैठे डेविड मिलर को रोक दिया। बदानी ने ट्रिस्टन स्टब्स को बल्लेबाजी में ऊपर भेजने का जोखिम भरा फैसला लिया, जो उस समय पैड-अप भी नहीं थे। उन्होंने क्रीज पर दाएं हाथ के बल्लेबाज को मैदान पर उतारने का फैसला किया।

जीत की कॉल

स्टब्स क्रीज पर आए। स्टब्स ने समीर रिजवी के साथ मिलकर 119 रन की नाबाद पार्टनरशिप कर मैच का रुख बदल दिया। साथ ही 17 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिलाई। हेमांग बदानी का यह मास्टरस्ट्रोक टीम के लिए 'जीत की कॉल' साबित हुई। दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2026 की शानदार शुरुआत साबित हुई।

6 विकेट से दर्ज की जीत

मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 141 रन बनाए थे। केवल दो बल्लेबाज 30 प्लस का स्कोर ही कर पाए थे। दिल्ली के लिए लुंगी एनगिडी और टी नजराजन ने तीन-तीन विकेट चटकाए। दिल्ली ने समीर रिवजी के नाबाद 72 रन की बदौलत छह विकेट से जीत दर्ज की।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article