क्रिकेट

IND vs SA: इस भारतीय खिलाड़ी ने किया सबसे बड़ा बंटाधार, टी20 विश्व कप में क्या होगा?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 11:15 PM IST

Most expensive Indian bowler Harshal Patel, India vs South Africa 3rd T20I: भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को कई खामियों से गुजरना पड़ा और एक बार फिर सबसे बड़ी कमजोरी गेंदबाजी साबित हुई जिसकी वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा। इनमें एक गेंदबाज की सबसे ज्यादा आलोचना हो रही है। हर्षल पटेल।

Image

हर्षल पटेल (AP)

India vs South Africa 3rd T20I, Harshal Patel, Most expensive bowler: टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के तीसरे व अंतिम टी20 मैच में मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारतीय टीम को 49 रन से हरा दिया। भारत ने हालांकि सीरीज के पहले दोनों टी20 जीते हुए थे इसलिए उन्होंने सीरीज 2-1 से जीत ली लेकिन तीसरे टी20 में एक बार फिर भारतीय टीम की वो कमजोरी उभरकर सामने आई जिसका डर था। टी20 विश्व कप से ठीक पहले एक बार फिर भारतीय गेंदबाजी फ्लॉप हो गए। इस सिलसिले में सबसे कमजोर कड़ी साबित हुए हर्षल पटेल।

इस तीसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली। अपने ही मैदान पर भारतीय गेंदबाजी बिल्कुल धार में नहीं दिखी। क्विटन डी कॉक ने 68 रन जड़े तो राइली रूसो ने 48 गेंदों में नाबाद शतक जड़ते हुए स्कोर 227 रन तक पहुंचा दिया। इस दौरान भारतीय गेंदबाज सिर्फ तीन विकेट गिरा सके।

हर्षल पटेल ने फिर किया शर्मसार

भारत की तरफ से सिर्फ दीपक चाहर (4 ओवर में 48 रन लुटाकर) और उमेश यादव (3 ओवर में 34 रन लुटाकर) एक-एक विकेट झटक सके। लेकिन असल कमजोर कड़ी साबित हुए हर्षल पटेल जिन्होंने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए सर्वाधिक 49 रन लुटा डाले। हर्षल पटेल ने 12.25 की इकॉनमी रेट से रन लुटाते हुए दक्षिण अफ्रीका को कई मौके दे डाले।

पिछले कुछ मैचों का हाल देखिए

आपको बता दें कि हर्षल पटेल ने इससे पहले सीरीज के पहले मैच में 26 रन देकर 2 विकेट लिए थे। जबकि दूसरे टी20 में उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 45 रन लुटाए और तीसरे टी20 में बिना कोई विकेट लिए 49 रन लुटाए। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में उनका प्रदर्शन इस प्रकार रहा था- 1/18, 0/32, 0/49

ऐसे में सवाल उठता है कि उनको टी20 विश्व कप 2022 की टीम में शामिल करना क्या सही फैसला साबित होगा, क्योंकि वहां उनको ऑस्ट्रेलिया की कठिन पिचों पर गेंदबाजी करनी होगी जो कि कहीं से भी आसान नहीं रहने वाला।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article