एशिया कप फाइनल में टूट सकते हैं ये 5 बड़े रिकॉर्ड

IND vs PAK, Asia Cup Final: भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला एशिया कप का फाइनल मुकाबला कई मायनों में बेहद खास है। एक तो 41 साल में पहली बार फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीम एकसाथ पहुंची है, दूसरी ये कि इस मुकाबले में ट्रॉफी के साथ-साथ कई रिकॉर्ड दांव पर हैं। चाहे कुलदीप यादव का सबसे सफल गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड हो या फिर सूर्यकुमार यादव के धोनी को पीछे छोड़ने का, ऐसे 5 बड़े रिकॉर्ड हैं जो एशिया कप फाइनल में टूटने वाले हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Sep 27 2025, 20:26 IST
फाइनल में टूटेंगे ये 5 रिकॉर्डImage Credit : ACC01 / 07

फाइनल में टूटेंगे ये 5 रिकॉर्ड

एशिया कप 2025 का फाइनल न केवल भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने से खास है, बल्कि इस बार जब रविवार को दोनों टीम मैदान में उतरेगी तो इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी दांव पर होंगे। फाइनल मुकाबले में एक-दो नहीं बल्कि 5 अलग-अलग रिकॉर्ड हैं जो टूट सकते हैं। चलिए एक-एक कर उन रिकॉर्ड्स की चर्चा करते हैं। (साभार-ACC)

1.हार्दिक के 100 T20I विकेटImage Credit : ACC02 / 07

1.हार्दिक के 100 T20I विकेट

हार्दिक पांड्या टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के दूसरे सफल गेंदबाज हैं। 120 टी20 मैच में वह 98 विकेट चटका चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल में उन्हें 100 विकेट पूरा करने के लिए केवल 2 विकेट की दरकार है। हार्दिक आज तक पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में विकेटलेस नहीं रहे हैं और इस बात की पूरी संभावना है कि वह अर्शदीप के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे। (साभार-BCCI)

2. धोनी का रिकॉर्ड दांव परImage Credit : ACC03 / 07

2. धोनी का रिकॉर्ड दांव पर

टी20 एशिया कप में बतौर कप्तान एमएस धोनी ने 5 मुकाबले जीते हैं। सूर्यकुमार यादव पहले ही यह कारनामा कर चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में अगर टीम इंडिया जीतती है तो सूर्यकुमार यादव सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में धोनी से आगे निकल जाएंगे। धोनी ने यह कारनामा 2016 में किया था। (साभार-ACC)

3. खतरे में मलिंगा का रिकॉर्डImage Credit : ACC04 / 07

3. खतरे में मलिंगा का रिकॉर्ड

टी20 और वनडे फॉर्मेट दोनों फॉर्मेट में सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर लसिथ मलिंगा 33 विकेट लेकर टॉप पर हैं। कुलदीप के पास उनके आगे निकलने का सुनहरा मौका है। वह 17 मैच में 32 विकेट चटका चुके हैं। 2 विकेट लेते ही वह एशिया कप के सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे। (साभार-ACC)

4. टूटेगा विराट का रिकॉर्डImage Credit : ACC05 / 07

4. टूटेगा विराट का रिकॉर्ड

एशिया कप के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में अभिषेक पहले ही मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। 309 रन बना चुके अभिषेक के पास विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका है। किसी टी20 टूर्नामेंट में विराट के नाम सर्वाधिक 319 रन बनाने का रिकॉर्ड है, जो उन्होंने 2014 टी20 वर्ल्ड कप में बनाया था। अभिषेक इस रिकॉर्ड से केवल 10 रन दूर हैं। (साभार-ACC)

5. हसरंगा का रिकॉर्ड दांव परImage Credit : ACC06 / 07

5. हसरंगा का रिकॉर्ड दांव पर

एशिया कप 2025 की बात करें तो वानिंदू हसरंगा 17 विकेट चटकाकर टॉप पर बने हुए हैं। हारिस रऊफ के पास उनसे आगे निकलने का मौका है। उनके नाम भी 17 विकेट हो चुके हैं और 1 विकेट लेते ही वह इस टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे। (साभार -ACC)

6. कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैचImage Credit : ACC07 / 07

6. कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच

वर्तमान में कप्तान के तौर पर टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड यूएई के अमजद जावेद के पास है। सूर्या जैसे ही एशिया कप फाइनल में उतरेंगे वह उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। (साभार-ACC)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!