क्रिकेट

तिलक से पंगा लेना पाकिस्तानी गेंदबाज को पड़ा भारी, टी20 विश्व कप टीम से हो सकती है छुट्टी

एशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ रऊफ के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कोच माइक हेसन उन्हें टी20 विश्व कप टीम में नहीं रखना चाहते। रऊफ ने पाकिस्तान के लिए 95 मैचों में 133 विकेट लिए हैं, लेकिन पाकिस्तान टीम में उनका भविष्य खतरे में दिख रहा है।

Image

हारिस रऊफ का टी20 करियर खतरे में। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को 2026 टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तानी टीम से बाहर किए जाने की संभावना है। एशिया कप में तिलक वर्मा द्वारा जमकर रन बनाने के बाद रऊफ को टीम से बाहर कर दिया गया है। कई सालों तक हारिस पाकिस्तान के लिए मैच विजेता रहे थे।

जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के खिलाफ रऊफ के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कोच माइक हेसन उन्हें टी20 विश्व कप टीम में नहीं रखना चाहते। रऊफ ने पाकिस्तान के लिए 95 मैचों में 133 विकेट लिए हैं, लेकिन पाकिस्तान टीम में उनका भविष्य खतरे में दिख रहा है।

पाकिस्तान विश्व कप टीम की घोषणा कब करेगा?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है, लेकिन खबरों के मुताबिक उन्होंने आईसीसी को संभावित टीम की सूची सौंप दी है। पाकिस्तान 29 जनवरी से अपने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। इस सीरीज और टी20 विश्व कप के लिए टीमों की घोषणा सीरीज से पहले एक साथ की जा सकती है।

एशिया कप में लुटाए 50 रन

एशिया कप के फाइनल में हारिस रऊफ बहुत महंगे साबित हुए थे। पाकिस्तान के अनुभवी गेंदबाज ने 3.4 ओवर में 50 रन लुटाए। इसके चलते पाकिस्तान पांच विकेट से फाइनल गंवा बैठा था। वहीं, फाइनल के बाद पाकिस्तान टीम की खूब किरकिरी हुई। क्योंकि, हारिस रऊफ के एक ओवर में तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने मिलकर 17 रन लूटे थे। इस दौरान हरिस और तिलक के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली थी।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article