क्रिकेट

IPL 2026: हार्दिक पांड्या पर गलत हरकत के लिए लगा जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी दिया गया

Hardik Pandya Fined: हार्दिक पंड्या पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) मैच के दौरान क्रिकेट के सामान का गलत इस्तेमाल करने के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट अंक दिया गया है।

Image

हार्दिक पांड्या

Photo : AP

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) मैच के दौरान क्रिकेट के सामान का गलत इस्तेमाल करने के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट अंक दिया गया है। मुंबई इंडियंस को आईपीएल में एक और करारी हार मिली है जिससे अब टूर्नामेंट में उनकी हार की संख्या 9 हो चुकी है। अब उनका एक आखिरी लीग मैच 24 मई को मुंबई में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होना है।

बुधवार को हुए इस मैच के दौरान पंड्या ने निराशा में विकेट की गिल्लियां गिरा दी थीं। उन्हें आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करते हुए पाया गया। ईडन गार्डन्स में हुए इस मैच में मुंबई इंडियंस चार विकेट से हार गई थी। पंड्या ने ’अपने रन-अप पर वापस जाते समय विकेट की गिल्लियां जोर से गिरा दी थीं।’

आईपीएल ने एक बयान में कहा, "हार्दिक पंड्या को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया जो ’मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के सामान और फिटिंग्स का गलत इस्तेमाल’ करने से संबंधित है।"

इसमें कहा गया, "यह घटना मैच की दूसरी पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई, जब हार्दिक पंड्या ने अपने रन-अप पर वापस जाते समय विकेट की गिल्लियां गिरा दी थीं।"

आईपीएल में चार से सात डिमेरिट अंक जमा होने पर एक मैच का निलंबन लगता है। पंड्या ने उल्लघंन और मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा लगाई गई सजा को स्वीकार कर लिया।

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस साल आईपीएल प्ले-ऑफ में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। टीम का यह सत्र बहुत खराब रहा है और उसने अब तक सिर्फ चार मैच जीते हैं। अब टीम सत्र का अपना आखिरी मैच रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article