क्रिकेट

Hardik Pandya Health Update: क्या पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे हार्दिक पांड्या? आया बड़ा अपडेट

Hardik Pandya health update: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल हुए भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Image

हार्दिक पंड्या

Photo : AP

Hardik Pandya health update: क्रिकेट वर्ल्ड कप में अब तक अजेय रही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में बुरी तरह से चोटिल हुए हार्दिक पांड्या पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार धाकड़ ऑलराउंडर के टखने में ग्रेड 1 लिगामेंट फट गया है, जिससे शेष मैचों में उनकी भागीदारी गंभीर संदेह में है।

जानकारी के मुताबिक, एनसीए की मेडिकल टीम पंड्या की निगरानी कर रही है और चोट शुरुआत में अनुमान से कहीं अधिक गंभीर लग रही है। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी टीम के उप कप्तान की चोट ठीक होने तक उन्हें रिलीज करने को तैयार नहीं है, जिसमें कम से कम दो सप्ताह का समय लग सकता है। पंड्या की अनुपलब्धता के बारे में निर्णय टीम प्रबंधन को बता दिया गया है, और इसकी ज्यादा संभावना नहीं है कि वह मेन इन ब्लू के लिए अगले कुछ मैचों में खेलेंगे।

ठीक होने में लग सकते हैं दो हफ्ते

टीओआई ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि “नितिन पटेल के नेतृत्व में मेडिकल टीम बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में उनकी निगरानी कर रही है। लेकिन चोट पहले से कुछ अधिक गंभीर लग रही है। ऐसा लगता है कि उन्हें लिगामेंट में मामूली चोट आई है, जिसे ठीक होने में आमतौर पर कम से कम दो सप्ताह लगते हैं। चोट ठीक होने से पहले एनसीए उन्हें रिलीज नहीं करेगा।'

टीम इंतजार करने को तैयार

भले ही हार्दिक भारत के लिए कुछ और मैच मिस करने वाले हैं, लेकिन टीम प्रबंधन अभी उनके रिप्लेसमेंट की तलाश नहीं कर रहा है और उनकी उपलब्धता का इंतजार करने के लिए तैयार है।सूत्र ने कहा, "टीम कोई रिप्लेसमेंट नहीं लाना चाहती। वह पंड्या का इंतजार करने को तैयार है।"

अगले हफ्ते हो सकता है फैसला

सूत्र के मुताबिक टीम फिलहाल टूर्नामेंट में अच्छी स्थिति में है। हार्दिक अभी टीम के साथ यात्रा करने के बजाय अपने रिहैब के लिए एनसीए में ही रुकेंगे। मौजूदा स्थिति ऐसी है कि टूर्नामेंट के बाकी मैचों में हार्दिक के शामिल होने पर विचार किया जा सकता है। इसका अंतिम निर्णय अगले हफ्ते तक लिया जाएगा। बता दें कि भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान हार्दिक अपनी ही गेंद पर एक शॉट बचाने की कोशिश में घायल हो गए। वह पुणे में शाकिब अल हसन की टीम के खिलाफ केवल तीन गेंदें फेंक सके।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article