क्रिकेट

'खेल भावना की ज्यादा...', नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रनआउट को लेकर हार्दिक पांड्या ने दिया करारा जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 11:16 AM IST

Hardik Pandya on run out at non-striker's end: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रनआउट के पक्ष में तगड़ी बात कही है। बता दें कि दीप्ति शर्मा द्वारा इंग्लैंड की चार्ली डीन को क्रीज से बाहर होने पर रनआउट करने के बाद से इस मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है।

Image

हार्दिक पांड्या

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने 24 सितंबर को लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में चार्ली डीन को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रनआउट कर दिया था। चार्ली गेंद फेंकने से पहले ही क्रीज से आगे निकल गई थीं, जो नियम के खिलाफ है। वह पवेलियन लौटने वाली आखिरी खिलाड़ी थीं। चार्ली का रनआउट तभी से बहस का एक बड़ा विषय बन गया है, जिसपर दुनियाभर के पूर्व क्रिकेटर्स और वर्तमान क्रिकेटर की राय बंटी हुई है। वहीं, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अब नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रनआउट के पक्ष में बोलते हुए करार जवाब दिया है।

हार्दिक ने आईसीसी रिव्यू पॉडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड पर कहा कि अगर लोग खेल भावना को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हैं तो नियमों को खत्म देना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'क्योंकि आपने उदाहरण दिया है तो इसलिए हमें नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रनआउट के विषय में बहस को बंद करने की आवश्यकता है। यह एक नियम है। बस इतनी सिंपल बात है। खेल भावना को लेकर ज्यादा फिक्रमंद ना हों। अगर इसकी चिंता है तो फिर नियमों को समाप्त कर दें। यह सीधा और सरल है। जिन्हें समस्या है, यह उनके लिए अच्छा है।'

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक ने कहा कि अगर कोई गेंदबाज नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट करता है तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोई दिक्कत नहीं, क्योंकि इसमें गलती बल्लेबाज की है ना कि गेंदबाज की। उन्होंने कहा, 'व्यक्तिगत रूप से मुझे कोई समस्या नहीं है। अगर मैं क्रीज से बाहर जा रहा हूं और कोई मुझे रनआउट करता है तो मैं आउट हूं। यह मेरी गलती है, गेंदबाज की नहीं। यह फायदे के लिए नियमों का उपयोग करना है। बहुत सिंपल बात है। इसपर अब बहस बंद होनी चाहिए।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article