क्रिकेट

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस को छोड़ इस टीम में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या अगले आईपीएल सीजन में किस टीम से खेलेंगे, ये तो पता नहीं, लेकिन इतना तय है कि वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं बनेंगे। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पिछले 3 में से दो सीजन प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

Image

हार्दिक पांड्या (साभार-X)

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अब तक के सबसे खराब सीजन में एक रहा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई ने 14 मैच में से केवल 4 मुकाबला जीता और 8 अंकों के साथ 9वें नंबर पर फिनिश किया। इतना ही नहीं उनकी कप्तानी में खेले गए 3 सीजन में दो में मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही। 2026 में भी लखनऊ के बाद वह प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी थी। लेकिन इस सीजन के बाद हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस से अलगाव की खबरें आने लगी है। अब इस पूरे घटनाक्रम पर एक नया अपडेट सामने आ रहा है।

राजस्थान रॉयल्स में जा सकते हैं हार्दिक

एक रिपोर्ट की मानें तो मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है। रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि आईपीएल 2027 के मेगा ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या, राजस्थान रॉयल्स से जुड़ सकते हैं। हार्दिक को यशस्वी जायसवाल के बदले ट्रेड किया जा सकता है, जिनके राजस्थान छोड़ने की चर्चा भी चल रही है।

राजस्थान क्यों छोड़ेंगे जायसवाल?

सवाल उठता है कि यशस्वी जायसवाल के ट्रेड की चर्चा क्यों हो रही है। दरअसल संजू सैमसन के राजस्थान छोड़ने के बाद उन्हें अगले कप्तान के तौर पर देखा जा रहा था। राजस्थान टीम के काम करने के तरीके पर नजर डालें तो मैनेजमेंट युवाओं में निवेश से हिचकती नहीं, लेकिन इस केस में रियान पराग को जिम्मेदारी दे दी गई। इसके अलावा जायसवाल बल्ले से भी कोई खास कमाल नहीं कर पाए। इसके अलावा वो वैभव सूर्यवंशी के स्टारडम में कहीं पीछे छूट गए। ऐसे में अगर उनके जाने की बात हो रही है तो इसमें संभावना नजर आती है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article