क्रिकेट

RCB vs GT: अहमदाबाद में फिर चमके साईं सुदर्शन, मुश्किल घड़ी में जड़ दिया अर्धशतक

Sai Sudharsan Half Century: गुजरात टाइटंस के युवा सितारे साईं सुदर्शन अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक बार फिर से चमके हैं। सुदर्शन ने मुश्किल घड़ी में शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की.

Image

साईं सुदर्शन (फोटो- AP)

Sai Sudharsan Half Century: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 45वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टक्कर रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु से हो रही है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम की तरफ से युवा बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। साईं सुदर्शन ने अपने आईपीएल करियर का छठा अर्धशतक जड़ दिया है। सुदर्शन की इस पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शुरुआत में ही ऋद्धिमान साहा का विकेट गंवा दिया था। ऐसे में साईं सुदर्शन को दूसरे ही ओवर में बैटिंग करने के लिए आना पड़ा। उन्होंने पहले कप्तान के साथ शानदार साझेदारी की वहीं शुभमन गिल के आउट करे के बाद उन्होंने मुश्किल घड़ी में पारी को संभाला और धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। उन्होंने केवल 49 गेंदों पर 84 रन बना दिए। सुदर्शन ने इस दौरान 8 चौके और 4 छक्के भी जड़ दिए। सुदर्शन ने आईपीएल 2024 में 400 रन पूरे कर लिए हैं। वे विराट कोहली के बाद ये कमाल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

गुजरात टाइटंस ने बनाया विशाल स्कोर

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने साईं सुदर्शन और शाहरुख खान की विस्फोटक पारी के चलते विशाल स्कोर खड़ा किया है। शाहरुख खान ने 58 रनों की पारी खेली और साईं सुदर्शन ने 84 रनों की इनिंग खेली जिसके चलते गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में केवल 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article