क्रिकेट

GT vs KKR Playing 11: शुक्रवार को गुजरात के टाइटन्स के सामने होंगे कोलकाता के नाईट राइडर्स, जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

GT vs KKR Playing 11: आईपीएल में शुक्रवार को गुजरात और कोलकाता का मुकाबला होना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चार मैच में दो जीत के साथ छठे पायदान पर काबिज गुजरात टाइटन्स और 5 मैच में चार हार के साथ दसवें यानी अंतिम स्थान पर बैठी कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच है। आइए जानते हैं कोलकाता के खिलाफ कैसी हो सकती है गुजरात की प्लेइंग इलेवन।

Image

गुजरात बनाम कोलकाता प्लेइंग-11 (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

GT vs KKR Playing 11: आईपीएल में शुक्रवार को गुजरात और कोलकाता का मुकाबला होना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह गुजरात का होम ग्राउंड है। गुजरात की टीम का प्रदर्शन अबतक आईपीएल 2026 में मिला जुला रहा है। अबतक खेले चार मैच में से उसे दो में जीत और दो में हार मिली है। घर पर यह गुजरात का दूसरा मुकाबला है। घर पर मौजूदा सीजन में खेले गए पहले मुकाबले में गुजरात को राजस्थान के खिलाफ 6 रन के अंतर से हार मिली थी। प्वाइंट्स टेबल में गुजरात की टीम 4 मैच में 2 जीत और 2 हार के साथ छठे पायदान पर है। वहीं कोलकाता की टीम अबतक खेले पांच मैच में से एक भी मैच नहीं जीत सकी है। पंजाब के खिलाफ बारिश की वजह से मुकाबला रद्द होने के बाद उसे एक अंक मिला था। ऐसे में सीजन में संघर्ष कर रही दो टीमों के बीच मुकाबलों में जो जीत दर्ज करेगी उसकी स्थिति अंक तालिका में थोड़ी और मजूबत होगी। ऐसे में दोनों एक दूसरे के खिलाफ मैच में अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग-11 के साथ मैदान में उतरेगी।

कोलकाता की प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम सीजन की शुरुआत में ही करो या मरो वाली स्थिति में पहुंच गई है। ऐसे में पिछले मैच में हार के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने संकेत दे दिए थे कि टीम अगले कुछ मैचों में बदलाव के साथ मैदान में उतरेगी क्योंकि बात अब टूर्नामेंट में बने रहने पर आ गई है। ऐसे में लगातार नाकाम हो रहे सलामी बल्लेबाज फिन ऐलन की जगह टिम सीफर्ट को मौका गुजरात के खिलाफ मिल सकता है। एक बार फिर पारी की शुरुआत करने सुनील नरेन उतरेंगे। नंबर तीन पर कोलकाता के लिए बल्लेबाजी करने रहाणे उतरेंगे। टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पा रही है। ऐसे में मुश्किलों को आसान करना का रास्ता ही टीम मैनेजमेंट निकालेगा। मथीशा पथिराना को एनओसी आईपीएल में खेलने के लिए मिल चुकी है लेकिन वो इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।

वहीं गुजरात की बात करें तो उनकी टीम में कोई बदलाव इस मुकाबले में देखने को नहीं मिलेगा। वो उसी कॉम्बिनेशन के साथ इस मुकाबले में उतरेंगे जिसके साथ उन्होंने पिछले दो मैच में लखनऊ और दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल की है। आइए जानते हैं कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11?

आज के मैच में गुजरात और कोलकाता की प्लेइंग इलेवन

गुजरात की प्लेइंग इलेवन-

शुभमन गिल(कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान/मोहम्मद सिराज(इम्पैक्ट), राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा,

कोलकाता की प्लेइंग इलेवन-

फिन ऐलन/टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे(कप्तान), अंगकृष रघुवंशी/वरुण चक्रवर्ती(इम्पैक्ट), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article