क्रिकेट

Google Most Search Sports Events 2023: IPL इस साल सबसे ज्यादा खोजा गया, वर्ल्ड कप और एशिया कप का भी दबदबा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Dec 11, 2023, 07:09 PM IST

Google Most Search Sports Events 2023: साल 2023 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सबसे ज्यादा खोजा गया। इसके अलावा इस साल सर्च करने के मामले में वर्ल्ड कप 2023, एशिया कप 2023 के अलावा अन्य टूर्नामेंट भी रहे। आइए हम आपको बता रहे हैं कि इस साल सबसे ज्यादा सर्च होने वाले टॉप-10 इवेंट्स।

Image

इस साल सबसे ज्यादा आईपीएल सर्च किया गया। (फोटो- IPL/BCCI)

Google Most Search Sports Events 2023: साल 2023 का आखिरी महीना चल रहा है। इस महीने में भी स्पोर्ट्स के कई बड़े इवेंट्स होने हैं। लेकिन हम आपको इस साल सबसे ज्यादा सर्च होने वाले टॉप-10 इवेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस साल सबसे ज्यादा सर्च करने वाला इवेंट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) बना। इसके अलावा भारत की मेजबानी में आयोजित हुई क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशिया कप को सर्च किया गया।

पाकिस्तान के टी20 लीग को किया गया पसंद

स्पोर्ट्स इवेंट्स को सर्च करने के मामले में पाकिस्तान भी पीछे नहीं है। इस साल पाकिस्तान प्रीमियर लीग (PSL) को फैंस ने काफी पसंद किया गया। सर्च करने के मामले में पाकिस्तान का पीएसएल इवेंट सातवें नंबर पर है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के एसए20 को भी फैंस ने अच्छा खासा पंसद किया। एसए20 इवेंट सर्च के मामले में 10वें नंबर पर है।

2023 में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले टॉप-10 इवेंट्स

इवेंट्सस्पोर्ट्स
इंडियन प्रीमियर लीगक्रिकेट
क्रिकेट वर्ल्ड कप क्रिकेट
एशिया कप क्रिकेट
विमेंस प्रीमियर लीगक्रिकेट
एशिसन गेम्सऑल गेम्स
इंडियन सुपर लीगफुटबॉल
पाकिस्तान सुपर लीग क्रिकेट
द एशेज क्रिकेट
विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्रिकेट
एसए20 क्रिकेट

पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले स्पोर्ट्स इवेंट्स

साल इवेंट्स
2023इंडियन प्रीमियर लीग
2022इंडियन प्रीमियर लीग
2021इंडियन प्रीमियर लीग
2020इंडियन प्रीमियर लीग
2019क्रिकेट वर्ल्ड कप

टॉप-10 में महिलाओं के दो इवेंट्स शामिल

इस साल सबसे ज्यादा सर्च होने वाले टॉप-10 स्पोर्ट्स इवेंट्स में दो महिलाओं के भी इवेंट्स शामिल है। भारत में पुरुष आईपीएल की तरह विमेंस प्रीमिया लीग का आगाज किया गया था, जिसको काफी पसंद किया गया। यह सर्च करने के मामले में चौथे नंबर पर है। वहीं, विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप भी टॉप-10 में शामिल है। महिला का वर्ल्ड कप 9वें नंबर पर है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article