क्रिकेट

RCB vs GT: आरसीबी की टीम में लौट आया तूफान, गुजरात टाइटंस के खिलाफ बरपाएगा कहर

Glenn Maxwell Return to RCB Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ की रेस में बने रहने की कोशिश कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मेक्सवेल टीम में लौट गए हैं। ये उन्हें और भी मजबूती देगा।

Image

ग्लेन मेक्सवेल की वापसी (फोटो- RCB Twitter)

Glenn Maxwell Return to RCB Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 45वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर गुजरात टाइटंस से हो रही है। इस मैच में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच की शुरुआत में बेंगलुरु की टीम को एक खुशखबरी मिली है। दरअसल टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मेक्सवेल ब्रेक से बाहर आ गए हैं। वे गुजरात टाइंटस के खिलाफ आरसीबी की प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं। ग्लेन मेक्सवेल को आरसीबी की टीम में लॉक फर्गयूसन की जगह शामिल किया गया है। वे पिछले कुछ मैचों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। मेक्सवेल के आने से टीम को एक शानदार गेंदबाज के साथ-साथ एक विस्फोटक खिलाड़ी भी मिल जाएगा।

बता दें कि ग्लेन मेेक्सवेल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरुआती 4 मैच खेले थे हालांकि इसमें वे ना तो गेंद से ना ही बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर पाए थे। जिसके बाद स्टार बल्लेबाज ने परेशान होकर टीम के हित के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया था। हालांकि अब वे पूरी तरफ से ठीक महसूस कर रहे हैं और उन्होंने वापसी का फैसला किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर. साई किशोर, राशिद खान, नूर अहमद, मोहित शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स,ग्लेन मेक्सवेल, रजत पाटीदार, केमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article