क्रिकेट

RCB के कैंप में क्या जानने पहुंचे जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज

  • Edited by: शेखर झा
  • Updated Feb 26, 2023, 06:51 PM IST

क्रिकेट को लेकर भारत में सबसे ज्यादा जुनून क्यों है... इस जुनून को जानने के लिए जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज (Olaf Scholz) भारत दौरे पर आए हैं। इस दौरान उन्होंने एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की पुरुष और महिला टीम से मुलाकात की। इसके अलावा आरसीबी के पुरुष और महिला टीम के सदस्यों के अधिकारियों से भी करीब 15 मिनट तक बात की।

Image

आरसीबी के खिलाड़ी आपस में चर्चा करते हुए। (फोटो - IPL/BCCI)

बेंगलुरु। भारत में क्रिकेट की दिवानगी हर उम्र के लोगों के सिर चढ़ कर बोलती है। यही कारण है कि दुनिया में कहीं भी भारत का जब मैच होता है तो उनके फैंस क्रिकेट स्टेडियम से लेकर घर के टीवी के सामने तक नजर गड़ाए बैठे रहते हैं। इसी दिवानगी को जानने के लिए जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज भारत दौरे पर आए हैं। बता दें कि यूरोपीय देशों में क्रिकेट से ज्यादा फुटबॉल को देखा जाता है। पसंदीदा टीम के हारने या पसंदीदा खिलाड़ी को लेकर किए कंमेंट्स पर कई बार फुटबॉल फैंस आपस में भिड़ जाते हैं।

अधिकारियों से भी मिले शोल्ज

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने रविवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की पुरुष और महिला टीम से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ, आरसीबी की पुरुष और महिला टीम के सदस्यों के अधिकारियों से करीब 15 मिनट तक बात की।

क्रिकेट के प्रति जुनून जानने की कोशिश

जर्मन दूतावास के एक अधिकारी ने कहा कि चांसलर यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि जब खेल की बात आती है तो क्रिकेट को लेकर भारत में सबसे ज्यादा जुनून क्यों है। आगे उन्होंने कहा, ‘जर्मनी में क्रिकेट इतना लोकप्रिय नहीं है। जर्मनी में दो लाख से अधिक भारतीय वहां इस खेल को लोकप्रिय बनाने की कोशिश कर रहे हैं।’

शहर के लिए क्या मायने रखती है टीम

अधिकारी ने कहा कि शोल्ज खेल के बारे में जानने के साथ भारत के लिए क्रिकेट के क्या मायने है यह समझाना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘वह इसके अलावा यह समझना चाहते थे कि आरसीबी की पुरुष और महिला टीम शहर के लिए क्या मायने रखती है। वह विशेष रूप से आरसीबी महिला टीम के बारे में जानना चाह रहे थे, जो महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में भाग लेगी।’

(एजेंसी इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article