क्रिकेट

मिशन टी20 वर्ल्ड कप से पहले भगवान की शरण में कोच गंभीर और कप्तान (वीडियो)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। इस मुकाबले से पहले कोच गंभीर और सूर्यकुमार यादव भगवान की शरण में पहुंचे। कप्तान और कोच के अलावा, युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा, फील्डिंग कोच टी. दिलीप, बैटिंग कोच सीतांशु कोटक और सपोर्ट स्टाफ के दूसरे सदस्यों ने भी भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए

Image

गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव (साभार-ANI)

IND vs SA 1ST T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मंगलवार से 5 टी20 मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। पहला टी20 मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है। मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर पुरी स्थित जगन्नाथ धाम पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। कप्तान और कोच के अलावा, युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा, फील्डिंग कोच टी. दिलीप, बैटिंग कोच सीतांशु कोटक और सपोर्ट स्टाफ के दूसरे सदस्यों ने भी भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी भी मंदिर पहुंची थीं।

पुरी जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव रबी शंकर प्रतिहारी ने कहा, "यह सच में बहुत अच्छा है कि टीम को भगवान का आशीर्वाद मिला। टीम इंडिया जरूर सफल होगी। टीम मैनेजर, कोच, कैप्टन और दूसरे खिलाड़ी यहां आशीर्वाद लिए हैं। टीम के सदस्य और सहयोगी स्टाफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर परिसर में दाखिल हुए। खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए फैन्स बड़ी संख्या में जमा थे, इसलिए उनकी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था करनी पड़ी।"

पुरी के एसपी प्रतीक गीता सिंह ने कहा, "टीम इंडिया के कप्तान, कोच और दूसरे सदस्य आए। हमने अपनी तरफ से उनके लिए जरूरी इंतजाम किए थे। उनके मूवमेंट प्लान के आधार पर, हमने रास्ते के सभी पुलिस स्टेशनों को जानकारी दी थी। मंदिर में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई थी। उनके लिए एक रिंग-राउंड सुरक्षा टीम बनाई गई थी।"

भारत और दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में आमने-सामने होंगे। दक्षिण अफ्रीका ने अपने इस भारतीय दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीका ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत को 0-2 से हराया। तीन वनडे मैचों की सीरीज दक्षिण अफ्रीका बेशक 2-1 से हार गई, लेकिन भारतीय टीम को उसने कड़ी टक्कर दी थी। इसलिए टी20 सीरीज के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article