क्रिकेट

भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

Siddharth Kaul registers for BBL: भारत के पूर्व पेसर सिद्धार्थ कौल ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाली पुरूषों की बिग बैश लीग (बीबीएल) ड्राफ्ट के लिए अपना पंजीकरण कराया है जबकि भारत के 15 अन्य खिलाड़ियों ने महिला टूर्नामेंट (डब्ल्यूबीबीएल) के लिए पंजीकरण कराया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Image

सिद्धार्थ कौल ने बीबीएल के लिए पंजीकरण कराया (BCCI)

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाली पुरूषों की बिग बैश लीग (बीबीएल) ड्राफ्ट के लिए अपना पंजीकरण कराया है जबकि भारत के 15 अन्य खिलाड़ियों ने महिला टूर्नामेंट (डब्ल्यूबीबीएल) के लिए पंजीकरण कराया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पिछले साल नवंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले भारत के लिए तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलने वाले कौल गुरुवार को यहां होने वाले बीबीएल ड्राफ्ट के लिए खुद को पंजीकृत कराने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं।

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दुनिया भर के उन 600 से अधिक खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने लीग के लिए खुद को पंजीकृत किया है। अगर एंडरसन को चुना जाता है तो वह 43 साल की उम्र में लीग में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे।

महिला टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण कराने वाली 15 भारतीय खिलाड़ियों में कनिका आहूजा भी शामिल हैं जो महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलती हैं और जिन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

अन्य भारतीय महिला खिलाड़ियों में जेमिमा रोड्रिग्स, शिखा पांडे, राधा यादव और यास्तिका भाटिया शामिल हैं, जो पहले डब्ल्यूबीबीएल में खेल चुकी हैं।

इस सूची में एस मेघना, अरुंधति रेड्डी, प्रतिका रावल, अंडर-19 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान निकी प्रसाद, उमा छेत्री, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा आदि भी शामिल हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article