शहर

बांकीपुर से प्रशांत किशोर के सामने उतरे BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने वापस लिया अपना नाम, कारण भी दिया बता

Bankipur Assembly By-election: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के सामने उतरे BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया है। अभिषेक कुमार ने कल ही बांकीपुर सीट से अपना पर्चा भरा था।

Image

bankipur bjp candidate

बिहार से इस वक्त भाजपा से जुड़ी हुई बड़ी खबर आ रही है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव (Bankipur Assembly By-election) के लिए बीजेपी ने जिस अभिषेक कुमार सिन्हा (Abhishek Kumar Sinha) को चुनावी मैदान में उतारा था, उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। अभिषेक कुमार ने कल यानि कि गुरुवार को ही बांकीपुर सीट से नामांकन भरा था, जिसके एक दिन बाद ही उन्होंने अपना पर्चा वापस लेने का ऐलान किया है। इस सीट से जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। पहले इस सीट से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विधायक थे, जिन्होंने राज्यसभा में चुने जाने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

अभिषेक कुमार ने क्यों बांकीपुर से वापस लिया नाम?

बांकीपुर से BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने पर्चा वापस लेने का ऐलान एक प्रेस कांफ्रेंस में किया। उन्होंने कहा " मैंने अभी-अभी राज्य अध्यक्ष संजय सरावगी को एक पत्र सौंपा है, जिसे मैं अब आपके सामने पढ़कर सुना रहा हूं। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए NDA उम्मीदवार के तौर पर चुना था। इसके लिए मैं केंद्रीय और राज्य नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। मैं विनम्रतापूर्वक आपको बताना चाहता हूं कि पारिवारिक कारणों से मैं विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पा रहा हूं। मैं एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर निष्ठापूर्वक सेवा करता रहूंगा।"

गुरुवार को किया था नामांकन

अभिषेक कुमार सिन्हा ने गुरुवार को ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सिन्हा ने कृष्णानगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर और सिद्धिदात्री ज्वाला मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। सिन्हा के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी समेत राजग के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!