एजुकेशन

MPESB Answer Key 2026: मध्य प्रदेश हॉस्पिटल असिस्टेंट परीक्षा की आंसर की जारी, इस डेट तक आपत्ति कर सकेंगे दर्ज

MPESB Answer Key 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने हॉस्पिटल असिस्टेंट परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MPESB Answer Key 2026

MPESB Answer Key 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल MPESB द्वारा आयोजित की गई हॉस्पिटल असिस्टेंट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की का इंतजार अब खत्म हो गया है। MPESB ने परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। परीक्षार्थि esb.mp.gov.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा

बता दें कि एमपीईएसबी हॉस्पिटल असिस्टेंट परीक्षा 24 जून को आयोजित की गई थी। आज यानी 10 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार MPESB की वेबसाइट पर जाकर 13 जुलाई, 2026 तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यानी आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल 3 दिन का समय है।

कैसे डाउनलोड करें आंसर की

  • एमपीईएसबी हॉस्पिटल असिस्टेंट आंसर की 2026 की आंसर की डाउनलोड करने के लिए esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए प्रोविजनल आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आंसर की पीडीएफ और रिस्पॉन्स शीट मिलेगी।
  • उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

आंसर की देखने के बाद यदि आप असंतुष्ट हैं तो ऑब्जेक्शन विंडो खुली हुई है, समय रहते आपत्ति दर्ज करें और प्रक्रिया पूरी करें।

कब आएगा रिजल्ट

आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा रिजल्ट तैयार किया जाएगा और उसके बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। बता दें कि रिजल्ट की घोषणा से पहले डेट और समय की जानकारी दी जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article