क्रिकेट

Vinod Kambli Video Viral: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली खुद के पैर पर नहीं हो पा रहे खड़े, जानिए क्या है पूरा मामला

Vinod Kambli Video Viral: भारतीय पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया सामने आया है। इस वीडियो में वे खुद के पैर पर खड़े नहीं हो पा रहे हैं। उनको कुछ लोग सहारा देते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

Image

विनोद कांबली को सहारा देते हुए लोग। (फोटो- Twitter Video Screengrab)

Photo : Twitter

Vinod Kambli Video Viral: कभी क्रिकेट के भगवान और अपने यार सचिन तेंदुलकर के साथ लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले भारत के स्टार बल्लेबाज रहे विनोद कांबली इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। कांबली एक बाइक का सहारा लेकर खड़े हैं और आगे बढ़ने की कोशिश करते हुए नजर आते हैं, लेकिन वे आगे नहीं बढ़ पाते हैं। कांबली आसपास खड़े लोगों से मदद मांगते हुए नजर आते हैं। इसके बाद वहां खड़े लोग उनको सहारा देकर आगे ले जाते हैं। उनके चाहने वाले उनकी ऐसी हालत देखकर हैरान हैं। विनोद कांबली महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के दोस्त रहे हैं।

फैंस ने कहा- वाकई दिल टूट गया

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का वीडियो देखने के बाद लिखा कि उनकी दुर्दशा देखकर वाकई दिल टूट गया। एक समय में बेहतरीन खिलाड़ी थे। काश कि वह अपने साथी क्रिकेटर सचिन की तरह अनुशासित जीवन जीते। वह कितने बेहतरीन खिलाड़ी हो सकते थे और देखिए कि वह वास्तव में क्या बन गए हैं। मैं उनकी सेफ्टी के लिए प्रार्थना करता हूं। इसके अलावा फैंस ने भी चिंता जाहिर की है।

कांबली का ऐसा रहा है प्रदर्शन

1991 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले विनोद कांबली ने अपने करियर में कुल 121 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 104 वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 104 वनडे में 71.94 की स्ट्राइक रेट से 2477 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और 14 अर्धशतक शमिल हैं। इसी तरह उन्होंने 17 टेस्ट की 21 पारियों में 59.46 की स्ट्राइक रेट से 1084 रन बनाए। उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक भी जड़े। वहीं, घरेलू क्रिकेट की बात करें तो कांबली ने 129 फर्स्ट क्लास मुकाबले में 9965 रन और 221 लिस्ट-ए मुकाबले में 6476 रन बनाए हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article