क्रिकेट

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर में आग लगाई गई, वीडियो हुआ वायरल- रिपोर्ट

Mashrafe Mortaza house set on Fire: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हिंसा की आंच उनके देश के सेलेब्रिटी भी झेल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज ऑलराउंडर मशरफे मुर्तजा के घर को उपद्रवियों ने आग लगा दी है।

Image

मशरफे मुर्तजा के घर को आग के हवाले किया गया (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश में हिंसा का भयानक दौर जारी
  • पूर्व बांग्लादेश क्रिकेट कप्तान मशरफे मुर्तजा का घर जलाया गया
  • मुर्तजा के घर में आगजनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Mashrafe Mortaza house set on fire in Bangladesh: बांग्लादेश में पिछले काफी समय से अराजक तत्वों ने देश में कहर ढाया हुआ है और सोमवार को वहां तख्तापलट होने के बाद से हिंसा के दौर ने रफ्तार पकड़ ली है। क्या आम, क्या खास किसी कोई भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है। ताजा खबर बांग्लादेश के नरैल क्षेत्र से है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां मौजूद बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेट कप्तान व दिग्गज ऑलराउंडर मशरफे मुर्तजा के घर को आग लगा दी गई है।

बांग्लादेश में नरैल एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पूर्व क्रिकेट कप्तान व ऑलराउंडर मशरफे मुर्तजा के भव्य बंगले को आगे के हवाले कर दिया गया है। उपद्रवियों की भीड़ ने मुर्तजा के घर पर धावा बोला और आग लगा दी। अब सोशल मीडिया पर उसके वीडियो व तस्वीरें वायरल हो रहे हैं।

शेख हसीना से है खास नाता

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा का बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से खास नाता था। दरअसल, मुर्तजा खुलना डिवीजन में नरैल-2 निर्वाचन क्षेत्र से सांसद भी हैं। मुर्तजा ने बांग्लादेश में हुए चुनावों के दौरान अवामी लीग के कैंडिडेट के रूप में लगातार दूसरी बार इस सीट पर विजयी रही थे। अब प्रदर्शकारी शेख हसीन से जुड़े खास लोगों को निशाना बना रहे हैं जिसमें मुर्तजा का घर भी चपेट में आ गया है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article