क्रिकेट

ऋषभ पंत को 'बेबीसिटर' बुलाने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने लिया संन्यास, ये है वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2023, 02:49 PM IST

Tim Paine Announces retirement: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान टिम पेन ने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है। कई बार विवादों में रह चुके हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टिम पेन एक अंतिम प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेलकर क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। उनका और ऋषभ पंत का एक किस्सा भी चर्चित रहा था।

Image

टिम पेन ने किया संन्यास का ऐलान (screengrab)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टिम पेन ने किया संन्यास का ऐलान
  • कई बार विवादों में रह चुके हैं टिम पेन
  • ऋषभ पंत के साथ भी किस्सा रहा था चर्चा में

Tim Paine retires: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार को तस्मानिया के क्वींसलैंड के खिलाफ शेफील्ड शील्ड प्रथम श्रेणी मैच के समाप्त होने के बाद संन्यास लेने की घोषणा की। विकेटकीपर बल्लेबाज पेन ने आस्ट्रेलिया की तरफ से कुल 35 टेस्ट मैच खेले जिनमें से 2018 से लेकर 2021 तक 23 टेस्ट मैचों में उन्होंने कप्तानी की। दक्षिण अफ्रीका में 2018 में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में फंसने के बाद स्टीव स्मिथ से कप्तानी छीन ली गई थी जिसके बाद पेन ऑस्ट्रेलिया के 46वें टेस्ट कप्तान बने थे। अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी के सारे दरवाजे बंद होना, एलेक्स कैरी के विकेटकीपर के रूप में टीम में जगह पक्की करना, तमाम विवादों में फंसना उनके करियर के खत्म होने की बड़ी वजह बने हैं।

पेन ने 2021 में तब टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी जब पता चला था कि उन्होंने क्रिकेट तस्मानिया की एक पूर्व कर्मचारी को आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। पेन ने 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने टेस्ट मैचों में 32.63 की औसत से रन बनाए और उनका उच्चतम स्कोर 92 रन रहा। इसके अलावा विकेटकीपर के रूप में उन्होंने 157 कैच और स्टंप आउट किए। उन्होंने आस्ट्रेलिया की तरफ से 35 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले।

पंत का उड़ाया था मजाक, देखिए वीडियो

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ उनका एक किस्सा काफी चर्चा मेंं आया था। जब 2018 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट मैच के दौरान पेन मैदान में पंत का मजाक उड़ाते नजर आए थे। विकेटकीपिंग करते हुए उन्होंने पंत से कहा था, "सोचो पंत, ऑस्ट्रेलिया में अपनी छुट्टियों को थोड़ा आगे बढ़ा लो। होबार्ट भी अच्छा शहर है। समुद्र किनारे अच्छा सा अपार्टमेंट ले लेना। डिनर पर आ जाना। क्या तुम बेबीसिट (बच्चों की देखभाल) कर सकते हो? एक रात मैं अपनी पत्नी को फिल्म के लिए ले जा सकता हूं, तुम मेरे बच्चों की देखभाल कर लेना।" देखिए उसका वीडियो..

टिम पेन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2009 से 2021 तक क्रिकेट खेला। वो आईपीएल में 2011 सत्र का हिस्सा भी रहे थे जहां वो पुणे वॉरियर्स टीम के लिए खेल चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article