खैबर पख्तूनख्वा के लोअर दीर जिले में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह के पैतृक घर के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है। नसीम के करीबी सूत्र ने इस घटना की पुष्टि की है, जिसकी जांच की जा रही है। सूत्र ने कहा, ‘‘नसीम और उनके परिवार के अधिकांश सदस्य अब इस्लामाबाद में रहते हैं, लेकिन लोअर दीर में उनके कुछ करीबी रिश्तेदार हैं जो उनके पैतृक घर पर रहते हैं।’’ राष्ट्रीय टीम के कई खिलाड़ी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से आते हैं जहां उत्तरी इलाकों में सुरक्षा बल अक्सर आतंकवादी हमलों से जूझते रहते हैं। ये इलाके उत्तरी इलाके कबायली झगड़ों के लिए भी जाने जाते हैं।
अभी कहां है यह तेज गेंदबाज
नसीम शाह की बात करें तो फिलहाल वह पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं। पहला मुकाबला मंगलवार से खेला जा रहा है और वह प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा हैं। इस घटना के बाद तेज गेंदबाजद ने परिवार से बात की है और उनका हाल जाना है। परिवार के सदस्यों का भी बयान सामने आया है और उन्होंने नसीम शाह को आश्वासन दिया कि घटना की जांच की जा रही है और उन्हें अपने क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
इस घटना के बावजूद नसीम शाह ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने का फैसला लिया है। दरअसल उनका यह फैसला इसलिए भी सामने आया है कि इस घटना में किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल नसीम, श्रीलंका के खिलाफ मैच मंगलवार को रावलपिंडी में खेला जा रहा है।
